फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mayor reached Karnal, was felicitated, conference will be held today

Karnal News: महापौर पहुंचे करनाल, हुआ सत्कार, आज होगा सम्मेलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mayor reached Karnal, was felicitated, conference will be held today
1005 सम्मेलन के लिए होटल पहुंचे महापौर, उनके साथ बैठी करनाल की मेयर व निगमायुक्त। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अखिल भारतीय महापौर परिषद की साधारण सभा की बैठक एवं वार्षिक सम्मेलन के लिए देश के विभिन्न राज्यों से महापौर सोमवार को ही शहर में पहुंचने शुरू हो गए। करनाल की मेयर रेणूबाला गुप्ता, निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने उनका स्वागत किया। महापौर सम्मेलन मंगलवार को 11 बजे होटल नूर महल में शुरू होगा। नगर निगम के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक सभी दिनभर शहर को सजाने और संवारने में लगे रहे।
दिनभर बारिश होने के बावजूद सोमवार रात 10 बजे तक 30 महापौर होटल नूर महल पहुंच गए थे। उनकी अगुवाई के लिए करनाल की महापौर रेणूबाला गुप्ता और निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा मौजूद रहीं। सम्मेलन मंगलवार से शुरू होकर बुधवार दोपहर बाद तक चलेगा। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले महापौर करनाल शहर को भी देखेंगे। इसलिए नगर निगम करनाल ने शहर को सजाने-संवारने में पूरी ताकत झोंक दी है। लगातार बारिश के बावजूद कर्मचारी नूर महल जाने वाले रास्तों पर पेड़-पौधों की ट्रिमिंग व रंगाई-पुताई करते रहे।
विज्ञापन

सड़कों को भी खासतौर पर साफ किया गया। नूर महल चौक, निक्का सिंह चौक, अटल पार्क जाने वाले रास्तों पर गड्ढों को भी भरा गया है। परिषद के सचिव मनोज गुप्ता ने बताया कि करीब 11 मेयर रास्ते में बताए जा रहे हैं। शेष महापौर मंगलवार की सुबह 10 बजे से पहले सम्मेलन स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है कार्यक्रम

- मंगलवार को सुबह 11 बजे करनाल के होटल नूर महल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बैठक का उद्घाटन करेंगे। उनका संबोधन भी होगा। दोपहर एक बजे लंच होगा। इसके बाद 3 से शाम 5 बजे तक परिषद की साधारण सभा की बैठक होगी। इसमें सभी मेयर अपने मुद्दे रखेंगे, कैसे शहर स्वच्छ और विकसित बने, इस पर चर्चा होगी। इसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। परिणाम भी घोषित किया जाएगा। शाम 5 बजे के बाद सभी महापौर महाभारत से जुड़े स्थलों को देखने के लिए कुरुक्षेत्र जाएंगे। वहां महाकाली के दर्शन कर जियो गीता संस्थानम जाने के बाद ज्योतिसर, ब्रह्मसरोवर पर आरती करेंगे। वहीं रात्रिभोजन के बाद करनाल लौटेंगे। तीन सितंबर की सुबह 10 बजे से होटल नूर महल में ही महापौर सम्मेलन होगा, जिसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मौजूद रहेंगे। दोपहर को दोदिवसीय महापौर सम्मेलन का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed