फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mayank from Karnal won the silver medal in the 55 to 60 kg category. Players will have to wait for eight months' diet allowance.

Karnal News: 55 से 60 किलो वर्ग में करनाल के मयंक ने जीता रजत पदकखिलाड़ियों को करना होगा आठ माह के खुराक भत्ते का इंतजार

Tue, 13 Jan 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 13 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mayank from Karnal won the silver medal in the 55 to 60 kg category. Players will have to wait for eight months' diet allowance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में चल रही करीब 36 खेल नर्सरी के खिलाड़ियों को आठ माह के खुराक भत्ते के लिए इंतजार करना होगा। खेल मंत्री की घोषणा के बाद भी अभी तक चार माह की राशि खिलाड़ियों के खाते में दी गई है। जिले में कुल 82 नर्सरियां हैं, जिनमें से 46 निजी व 36 सरकारी नर्सरियां शामिल हैं। करीब 2600 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।

विभाग की ओर से सरकारी व निजी नर्सरियों के सभी खिलाड़ियों को प्रतिमाह खुराक भत्ता दिया जाता है। इस आधार पर करीब 2600 खिलाड़ियों का आठ माह का तीन करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपये का भत्ता अभी लंबित हैं। साथ ही लंबे अंतराल के बाद 2024 का सारा और 2025 का चार माह का खुराक भत्ता शुक्रवार को खिलाड़ियों को मिल चुका है। हर साल फरवरी के माह में नए सिरे से नर्सरियां शुरू करने के लिए आवेदन होते हैं। खेल मुख्यालय, चंडीगढ़ के अनुसार हर साल आवेदन प्रक्रिया चलती है, जिसमें आवेदक ऑनलाइन आवेदन करते हैं। उसके बाद जो खिलाड़ी विभाग के सभी नियम पूरा करते हैं, उन्हें मेरिट के अनुसार नर्सरी दी जाती है। जिला खेल विभाग की ओर से सभी सरकारी व निजी नर्सरियों में प्रत्येक खेल के लिए एक-एक कोचों की नियुक्ति की जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed