फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mastermind was selling pani puri in Kerala, controlled

मास्टर माइंड केरल में बेच रहा था पानी पूरी, काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Mastermind was selling pani puri in Kerala, controlled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को पुलिस ने केरल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम रखा था। गिरोह के चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जिन्होंने करनाल में 338 व अन्य जिलों में सैकड़ों वारदात को अंजाम दिया है।
डिटेक्टिव स्टाफ करनाल के इंचार्ज निरीक्षक हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में 12 मार्च की रात चार आरोपी करार हुसैन निवासी गांव दौलतपुर जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, जिसान निवासी सोलापुर जिला शामली, मुस्तकीम व शाहरुख निवासी गांव दादरी जिला गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश को ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात को अंजाम देते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से एक होंडा अमेज गाड़ी बरामद की थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नूर हसन उर्फ सलमान निवासी गांव दौलतपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के नाम का खुलासा हुआ था। आरोपी नूर हसन इन वारदातों को अंजाम देने का मास्टरमाइंड था और अपने गिरोह का संचालन भी करता था। अपने गिरोह के अन्य सदस्य पकड़े जाने के बाद से ही आरोपी पुलिस गिरफ्त से बचता हुआ फरार चल रहा था। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नूरहसन पर जून 2022 में बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसके बाद एसआई अंकित कुमार डिटेक्टिव स्टाफ की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी नूर हसन को केरल के जिला कोजीकोई से गिरफ्तार करके लाया गया है। आरोपी केरल में पुलिस गिरफ्त से बचता हुआ किराए के मकान में रह रहा था और पानी-पूड़ी बेचने का काम कर रहा था। इन वारदातों को अंजाम देने वाले अन्य फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली पहुंचकर क्वाइलों को 400 से 500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव में बेचकर मोटी कमाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदातों का खुलासा
जांच में आरोपियों से करनाल के विभिन्न थानों से ट्रांसफार्मर चोरी की करीब 338 वारदातों का खुलासा हुआ था। इन वारदातों में आरोपियों द्वारा 2021 व 2022 के दौरान थाना निगदू एरिया से 86, थाना तरावड़ी एरिया से 23, थाना निसिंग एरिया से 60, थाना असंध एरिया से 76, थाना मूनक एरिया से 25, थाना सदर एरिया से 17, थाना बुटाना एरिया से 31 व थाना कुंजपुरा एरिया से 19 ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात शामिल थी। उस समय आरोपियों से 650 किलोग्राम चोरी के ट्रांसफार्मरों का सामान, एक गाड़ी होंडा अमेज व एक टूल किट बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed