फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mason riding a bike dies after being hit by a car

Karnal News: कार की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

Thu, 18 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 18 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mason riding a bike dies after being hit by a car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। समोरा गांव के पास एक अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार चोरपुरा गांव निवासी राजमिस्त्री मनीष (38) की मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात को करीब पौने 10 बजे हुआ। राजमिस्त्री जनेसरों गांव से काम करके अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद कार चालक मौके से कार लेकर भाग गया। बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था। हादसे के बाद उनके चचेरे भाई सतीश ने पुलिस को सूचना दी।

चोरपुरा गांव निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वो राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनका चचेरा भाई मुनीष भी राजमिस्त्री था। मुनीष कुमार सरकारी कामों में राजमिस्त्री और ठेकेदारी का काम करता था। वो भी मुनीष के साथ काम करवाते थे। मुनीष ने गांव जनेसरो में सरकारी स्कूल में पत्थर लगाने का ठेका लिया था। शनिवार को वो और उनका चचेरा भाई मुनीष सुबह के समय अपनी अपनी बाइक पर गांव जनेसरों में काम पर गए थे। काम करने के दौरान दोनों वहां लेट हो गए।
विज्ञापन

रात को वो दोनों अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर अपने गांव चोरपुरा के लिए चले थे। मुनीष अपनी बाइक को ठीक रफ्तार में चलाते हुए अपनी साइड में उनसे कुछ दूरी पर आगे चल रहा था। जब उनकी बाइक रात को साढ़े 10 बजे समौरा गांव में बीबीपुर मोड़ के पास पहुंची तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार की टक्कर लग गई। मुनीष बाइक सहित एक साइड में गिर गया। हादसे में मुनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए इंद्री के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed