{"_id":"68168453345b63d5cc0ced82","slug":"mason-dies-in-road-accident-karnal-news-c-18-knl1008-637573-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जुंडला मंडी से घर लौट रहे मजदूर को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंद्र के रूप में हुई है, जो राजमिस्त्री का काम करता था। मृतक की चार बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। राजेंद्र घर में अकेला कमाने वाला था।
मृतक के भतीजे सुनील ने बताया कि वह और उसका चाचा राजिंद्र रात 8 बजे जुंडला मंडी से पैदल घर लौट रहे थे। वे सड़क किनारे चल रहे थे तभी सफेद रंग की स्विफ्ट कार तेज गति से आई और राजिंद्र को टक्कर मार दी। कार चालक घटनास्थल से भाग निकला।
घायल अवस्था में राजिंद्र को प्राइवेट गाड़ी से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को सौंपा और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।