फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married woman hanged herself, in-laws accused of murder

Karnal News: विवाहिता ने लगाया फंदा, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself, in-laws accused of murder
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कैलाश गांव में शुक्रवार की रात को विवाहिता अंजू का शव फंदे से लटका मिला। शनिवार को करनाल पहुंचे मृतका के कैथल निवासी परिजन ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। मेडिकल कॉलेज के शवगृह के बाहर हंगामा भी किया।
मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने उन्हें समझाया। शिकायत पर महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव महिला के मायके पक्ष को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि अंजू की शादी 5 साल पहले हुई थी। उनका 4 साल का बेटा है। रात को ही पुलिस ने घर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था। फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। ससुराल पक्ष की ओर से बताया गया कि शुक्रवार की रात को अंजू अपने कमरे में गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर घरवालों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजे का कुंडा तोड़ा गया तो अंजू को पंखे से बंधे फंदे से लटका पाया गया। परिवार ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नी के परिवार के अनुसार, अंजू और पति सन्नी के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था और सबकुछ सामान्य था। मृतका की मां सविता का आरोप है कि उनकी बेटी को मारा गया है, क्योंकि लंबे समय से ससुराल पक्ष दहेज के लिए परेशान करता आ रहा था। जिसके चलते कई बार पंचायतें भी हुई थी। पति के अवैध संबंध के कारण विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में उसे मारा गया है। ससुराल वालों ने बेटी की मौत के बाद भी सूचना नहीं दी।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed