फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married woman found hanging

Karnal News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। एनडीआरआई के समीप एक कॉलोनी में विवाहिता ने चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विवाहिता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 22 वर्षीय सुमन की शादी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुई थी। उसका पति केदारनाथ में एक होटल में काम करता है।

रक्षाबंधन के दिन उसकी बेटी घर आई थी। तभी से वह घर पर रह रही थी। सुबह वह खाना खाकर काम पर चला गया था तो दोपहर को वह खाना खाने के लिए घर आया। इस दौरान उसने सुमन के कमरे का गेट खटखटाया लेकिन सुमन ने गेट नहीं खोला। इसके बाद वह अपने बेटे के पास गया और इस बारे में बताया। फिर उसका बेटा आया और गेट खोलकर देखा तो उसकी बेटी सुमन फंदे पर लटकी थी। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी रंजीत ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed