फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
क्षेत्र के गांव कलसौरा में बृहस्पतिवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के सहयोग से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मायके वालों के अनुसार कतलाहेड़ी निवासी कविता की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व कलसौरा निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। कविता के पास दो बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार कविता का पति उसके साथ मारपीट करता था। जिससे वह काफी परेशान थी। आरोप है कि अब भी कविता के गले पर निशान है। इसलिए साफ है कि उसकी हत्या की गई है। वहीं मृतका कविता की सास का कहना है कि वह किसी निजी कार्य से घर से बाहर गई हुई थी। वापस आई तो देखा कि कविता मृत अवस्था में पड़ी हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक महिला टीबी की बीमारी से ग्रसित थी। बृहस्पतिवार को अचानक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष को विवाहिता की मौत की सूचना मिली तो वह कलसौरा पहुंच गए। जहां पर मृतक महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। पूछताछ के लिए महिला के पति अशोक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मृतका कविता के मायके वालों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
- विनोद कुमार थाना प्रभारी इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed