फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married woman commits suicide in Karnal, woman unhappy with her husband illicit relationship

करनाल में विवाहिता ने की आत्महत्या: पति के अवैध संबंध से दुखी थी महिला, मृतका ने पहले बनाई वीडियो क्लिप

Sat, 07 Oct 2023 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Oct 2023 11:58 AM IST
सार

मृतक पूनम ने एक वीडियो क्लिप बनाकर गांव के रामकुमार के पास भेजी थी। जिसके बाद रामकुमार ने वीडियो क्लिप पूनम के भाई राहुल को दिखाई थी। वीडियो क्लिप में पूनम कह रही थी कि मेरा पति जसविंद्र और सास मेरे ऊपर गलत शक करते हैं।

विज्ञापन
Married woman commits suicide in Karnal, woman unhappy with her husband illicit relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल के इंद्री थानाक्षेत्र निवासी गढ़ी बीरबल में महिला ने पति के किसी और महिला से अवैध संबंध से आहत होकर मौत को गले लगा लिया। महिला पर उसका पति मारपीट कर अत्याचार करता था। जिसको वह सहन नहीं कर पाई और मायके में आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी पर ससुराल में काफी अत्याचार हुआ। दूसरी महिला के लिए पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी को हत्या करने के लिए मजबूर किया है। परिजनों को उनकी बेटी की मरने से पहले वीडियो मिली है।

विज्ञापन


मरने से पहले मृतक ने बनाई वीडियो
मामला करनाल इंद्री थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बीरबल का है। परिजनों ने बताया कि पूनम ने आत्महत्या की थी। पूनम ने एक वीडियो क्लिप बनाकर गांव के रामकुमार के पास भेजी थी। जिसके बाद रामकुमार ने वीडियो क्लिप पूनम के भाई राहुल को दिखाई थी। वीडियो क्लिप में पूनम कह रही थी कि मेरा पति जसविंद्र और सास मेरे ऊपर गलत शक करते हैं। जबकि मेरे पति जसविंदर का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध है। मैं इस कारण दुखी होकर आत्महत्या करने जा रही हूं।
विज्ञापन


पानीपत निवासी परिजनाें ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2004 में हुई थी। शादी में कोई कमी नहीं छोड़ी थी और लाखों रुपये खर्च किए। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने पांच माह पहले उनकी बेटी को बेरहमी से पीटा था। जबकि बेटी के पति जसविंदर का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध है। बेटी के विरोध करने पर प्रताड़ित करते थे। इस घटना के बाद महिला का पति विदेश जाने की फिराक में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed