फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married woman beaten, undergoing treatment in hospital

Karnal News: विवाहिता को पीटा, अस्पताल में चल रहा इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten, undergoing treatment in hospital
निसिंग। डाचर गांव में ससुराल पक्ष की ओर से विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ऐबली खालसा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने अपनी बहन नीलम की शादी डाचर गांव में कर्मबीर के साथ की थी। उसकी बहन की शादी आठ मार्च 2015 में हुई थी। उसका जीजा कर्मबीर उसकी बहन के साथ रोज मारपीट करता है। जब उन्हें इसके बारे पता चला तो उन्होंने पंचायत करके कर्मबीर को समझने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और रोजाना की तरह पिटाई करता है।
विज्ञापन

25 फरवरी की रात भी कर्मबीर, उनकी मां रेशमा व इसके भांजे जसविन्द्र निवासी डाचर ने उसकी बहन के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर उन्होंने घायल अवस्था में अपनी बहन को नीलोखेडी अस्पताल में भर्ती कराया। अब तक उसकी बहन की तबीयत में सुधार नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed