फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married woman absconds with jewelery and cash on 10th day of marriage

Karnal News: शादी के 10वें दिन विवाहिता गहने, नकदी लेकर फरार

Sat, 16 Sep 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 16 Sep 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman absconds with jewelery and cash on 10th day of marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के 10वें दिन नवविवाहिता सोने-चांदी के गहने व 50 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने मेरठ निवासी एक युवक पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

लालापुरा गांव निवासी मोहित ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी लावड़ गांव जिला मेरठ यूपी निवासी 19 वर्षीय पारूल के साथ यानी चार सितंबर 2023 को हुई थी। उसकी पत्नी 14 सितंबर की रात करीब दो बजे घर से सोने-चांदी के सभी गहने व 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गई हैं। उसने अपनी पत्नी पारूल की आस-पास व सभी रिश्तेदारियों में तलाश की लेकिन उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

उसे शक है कि उसकी पत्नी पारूल को महल गांव जिला मेरठ यूपी निवासी तरुण बहला-फुसलाकर ले गया है। वह 14 सितंबर की ही रात को तरुण के घर पर अपनी पत्नी को देखने के लिए गया तो तरुण का पिता ने उसे कहा कि उसका लड़का तरुण रात से लापता है। पीड़ित पति ने पुलिस को शिकायत देकर उसकी पत्नी की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed