फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married suicide by putting the noose

विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Wed, 08 Jan 2014 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Wed, 08 Jan 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
Married suicide by putting the noose
कुंजपुरा के गांव महम्मदपुर में मंगलवार को विवाहिता ने फंदा लागकर खुदकुशी कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मृतका 22 वर्षीय ममता के पिता गीड़ निवासी अतर सिंह ने बताया कि 11 जुलाई 2013 को ममता की शादी महम्मदपुर निवासी तूफान से की थी। आरोप है कि शादी के छह महीने के भीतर ही ससुराल पक्ष के लोग ममता से अधिक दहेज की मांग करने लगे और ममता को प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम ममता के पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि ममता की बीमारी से हालत खराब है। उन्होंने जब गांव पहुंचकर देखा तो ममता का शव घर के बाहर पड़ा था।

परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोगों की अधिक दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ममता की हत्या की है। ममता के परिजनाें का आरोप है कि आरोपियों में ममता का देवर भी शामिल है, लेकिन पुलिस उसे बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कुंजपुरा थाना प्रभारी वजीर चंद का कहना है कि मृतक के पिता अतर सिंह की शिकायत पर मृतक के पति तूफान और ससुर नौतन के खिलाफ मामला दर्ज कर देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed