फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Markets filled with slow procurement, farmers facing problems

Karnal News: धीमी खरीद से अटीं मंडियां, किसान झेल रहे परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Markets filled with slow procurement, farmers facing problems
- मंडियों में राइस मिलर उतरे फिर भी नहीं सुधरे हालात, नमी अधिक बताकर कम दाम पर खरीदा जा रहा धान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राइस मिल संचालकों के अनाज मंडियों में उतरने के बाद धान की खरीद में कुछ तेजी तो आई है लेकिन अभी नमी अधिक बताकर धान नहीं खरीदा जा रहा है। इससे किसान अब भी परेशान हैं। आक्रोशित किसानों ने जुंडला अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मंडियों में नमी के कारण कट लगाकर कम रेट पर धान खरीदा जा रहा है। उठान धीमी होने के कारण जिले की कई मंडियां अट चुकी हैं, जिनमें आवागमन में दिक्कत होने लगी है। बल्ला में शुक्रवार को खरीद शुरू नहीं होने पर किसानों ने जाम लगाने की चेतावनी दी है।
मंडियों में धान खरीद की दुर्दशा पर हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी की, जिसमें उन्होंने प्रशासनिक अफसरों को मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और धान खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से धान की खरीद, उठान और मिलर्स रजिस्ट्रेशन की स्थिति से हरियाणा के मुख्य सचिव को अवगत कराया। उत्तम सिंह ने बताया कि जिले की मंडियों में नौ अक्तूबर तक 23 लाख क्विंटल की आवक हुई है। इसमें से 8.40 लाख क्विंटल की खरीद की गई है जबकि 21 प्रतिशत धान का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन

यह खरीद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा की गई। जिले में अब तक करीब 125 चावल मिलर्स द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है जबकि लक्ष्य 270 का रखा गया है। एक-दो दिन में पंजीकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। अभी तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 3551 मीट्रिक टन, हैफेड की ओर से 8498 मीट्रिक टन और वेयरहाउसिंग कारपोरेशन की ओर से 2294 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का हर संभव प्रयास है कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बल्ला अनाज मंडी में में किसान पिछले 13 दिनों से धान खरीद की बाट देख रहे हैं। मंडी में धान बेचने पहुंचे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। किसान जोगिंदर, जसवीर, धर्मवीर, सुरेंद्र ने बताया कि वह 10 दिनों से धान की फसल लेकर मंडी में बैठे हैं। आज तक एक बार भी खरीद अधिकारी उनकी ढेरी को देखने तक नहीं आए हैं। किसान मनजीत धर्मपाल ने बताया कि वह पिछले 13 दिनों से धान की फसल को खुले में सुखा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के ब्लॉक प्रधान संदीप ने चेतावनी दी कि शुक्रवार सुबह 10 बजे तक धान की खरीद सुचारू रूप से शुरू नहीं हुई तो वह सड़क जाम करेंगे ।


धान कम दाम पर खरीद, जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
जुंडला। अनाज मंडी जुंडला में किसानों के धान की बेकद्री हो रही है। व्यापारी किसानों की पीआर धान को मंडी प्रशासन की मिलीभगत से मनमाने दामों में खरीद रहे हैं। इसी बात से परेशान किसानों ने बुधवार को मार्केट कमेटी के सामने मंडी प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
किसान भाग सिंह, जयभगवान, सचिन, कमल भटिया, गुरदीता सिंह, दलवीर सिंह, पवन, सोहन सिंह सहित अन्य किसानों ने शासन व प्रशासन पर आरोप लगाया कि अनाज मंडी में बेबस किसान कई दिनों तक फसल की पहरेदारी करने के बाद भी अपनी पीआर धान को औने पौने दामों में बेचने पर मजबूर बने हुए हैं। किसानों के पीआर 14,26 व हाइब्रिड धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद नही होने से कई कई दिनों तक मंडी में पहरेदारी करनी पड़ रही है। व्यापारियों द्वारा सूखे व साफ धान को सरकारी से कम दाम लगाए जा रहे हैं, बेबस किसान परेशान होकर कम दामों में धान बेचने पर मजबूर हैं। मार्केट कमेटी सचिव बलवान सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि वीरवार से खरीद एजेंसी सुचारू रूप से पीआर किस्म के धान की खरीद करेगी।


पीआर किस्म की खरीद अभी शुरू नहीं

निसिंग। अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ने व खरीद की गति धीमी होने के कारण मंडी अटने लगी है। वहीं उठान धीमा होने के कारण किसानों को धान की फसल डालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनाज मंडी में किसान फसल को आने जाने के रास्तों में ही डाल रहे हैं। जिस कारण हर समय मंडी में जाम जैसे हालात बने हैं। बुधवार को मंडी एसोसिएशन प्रधान लाला रतन लाल गोयल व पूर्व व्यापार मंडल प्रधान बलवीर राणा के नेतृत्व में आढ़ती जोगा सिंह वडैच, ईशम शर्मा, सूबे सिंह सहित अन्य आढ़ती कार्यालय पहुंच मार्केट कमेटी सचिव गौरव आर्य से मांग की कि पीआर किस्म के धान की सरकारी खरीद व उठान की गति तेज की जाए। मार्केट कमेटी सचिव ने खरीद एजेंसी खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक अशोक राणा व हैफेड खरीद एजेंसी निरीक्षक दर्शन को बुलाकर खरीद व उठान में तेजी लाने की बात कही। हालांकि पीआर किस्म की धान की खरीद अभी शुरू नहीं की जा सकती है। संवाद


किसानों ने दी चेतावनी
तरावड़ी। अनाज मंडी में हावी अव्यवस्था को सुधारने के लिए सहायक आयुक्त (प्रशिक्षु) योगेश सैनी ने वीरवार को अनाज मंडी का दौरा कर धान उठान नहीं होने की जानकारी ली। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान शीशपाल गुप्ता ने आढ़तियों को लिफ्टिंग में आ रही समस्या से अवगत करवाया। मंडी धान की बोरियों से अटी हैं और जाम की स्थिति बनी । अगर एक-दो दिन यह धान नहीं उठाया गया तो मंडी में आने वाले रास्ते बंद हो जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय पर धान नहीं उठाया गया तो कठोर कदम उठाना पड़ेगा। मौके पर नवनियुक्त मंडी सचिव अजय संधू के अलावा बृजेश राणा, रामपाल लाठर, कमलेश गुप्ता, प्यारा लाल काठपाल, अजय जांगड़ा, राजेश जैन आदि मौजूद थे। संवाद




किसानों को नहीं होने देंगे परेशान : हरविंद्र
घरौंडा। अनाज मंडियों में धान की खरीद पर विधायक हरविंद्र कल्याण ने उपायुक्त के साथ राइस मिलर व आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को साथ बैठक की। किसानों की फसल सुचारु रूप से ख़रीदे जाने पर चर्चा हुई। अब मंडी में लगभग 14 राइस मिलरों ने खरीद शुरू कर दी है। वीरवार को सरकारी तीनों एजेंसियों ने खरीद शुरू कर दी है और लगभग साठ हजार क्विंटल धान की खरीद की है। विधायक ने कहा कि मंडी में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। विधायक हरविंद्र कल्याण ने बताया कि मंडी में धान खरीद को लेकर किसान परेशान हो रहे थे, इस संबंध में उपायुक्त व राइस मिलर एसोसिएशन व आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई और धान खरीद का रास्ता साफ हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed