फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Marketing Board will build two new roads at a cost of Rs 1.62 crore

Karnal News: मार्केटिंग बोर्ड 1.62 करोड़ की लागत से बनाएगा दो नई सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Marketing Board will build two new roads at a cost of Rs 1.62 crore

विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बापौली खंड के दो गांवों में करीब 1.62 करोड़ की लागत से दो सड़क बनाएगा। इसमें जलमाना गांव से जलालपुर तक 1.08 करोड़ रुपये की लागत से 1.56 किमी लंबी नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।
वहीं कारकोली गांव से राक्सेड़ा तक 54.53 लाख रुपये की लागत से 740 मीटर लंबी नई सड़क का निर्माण किया जाना है। मार्केटिंग बोर्ड के पानीपत कार्यालय द्वारा दोनों सडकों का एस्टीमेट बनाकर बोर्ड के मुख्यालय पंचकूला के पास भेजा है। इनकी मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

हम बता दें कि इन दोनों गांवाें के ये रास्ते कच्चे हैं। ग्रामीण लंबे समय से इनको पक्का कराने की मांग कर रहे
थे। दोनों सड़कों को 12-12 फीट चौड़ा बनाया जाएगा। इन दोनों सड़कों के बनने से चारों गांवों के किसानों व ग्रामीणों के अलावा आसपास के गांव के किसानों को अपनी फसल को अनाज मंडी में ले जाने में आसानी होगी। जलमाना से जलालपुर सड़क के बनने से कई गांवाें के किसानों को बापौली अनाज मंडी में आने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जलमाना से जलालपुर और कारकोली से राक्सेड़ा तक की सड़क 1.62 करोड़ में बनाई जाएंगी। दोनों सड़कों का एस्टीमेट बनाकर पंचकूला मुख्यालय भेजा है। इनकी मंजूरी मिलने पर सड़कों के टेंडर लगाए जाएंगे।
खिलाड़ी त्यागी, एसडीओ, मार्केटिंग बोर्ड ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed