फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Marital decorating market henna Rs 50 to 21 thousand, Karnal

करवा चौथ पर सजा बाजार, मेहंदी की कीमत 50 रुपये से 21 हजार

Tue, 18 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Tue, 18 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Marital decorating market henna Rs 50 to 21 thousand, Karnal
करवा चौथ पर सजा बाजार, मेहंदी की कीमत 50 रुपये से 21 हजार - फोटो : Amar Ujala
पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले करवा चौथ के व्रत से पहले शहर के बाजारों पर निखार छाने लगा है। जहां एक तरफ मिट्टी के डिजाइनदार, फूल व अन्य तरह के सजे हुए करवा कि साथ-साथ इस बार बाजार में बर्तनों की दुकानों पर स्टील के करवा भी मौजूद हैं। वहीं ब्यूटी पार्लर, आभूषण व सूट व साड़ी की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखी जा सकती है। इन दुकानों पर खासकर नव विवाहिता पहुंचने लगी हैं। करवा को लेकर सोमवार सुबह से ही बाजार में मेंहदी लगाने वालों ने महिला ग्राहकों को रिझाने के लिए टेंट लगवा दिए, ताकि करवा के त्योहार पर ज्यादा मेंहदी लगाकर मंदी के दौर में अच्छी कमाई की जा सके। सोमवार सुबह से ही मेहंदी कलाकारों के पास सुहागिनों की भीड़ लगी रही। शहर की चुन्नी मार्केट में मेंहदी लगवाने वाली महिलाओं का हुजूम देखते ही बनता था। चुन्नी मार्केट में बैठे मेंहदी लगाने वाले कलाकारों के अनुसार बाजार में इस बार 50 रुपये की सिंपल मेंहदी से लेकर 21 हजार रुपये तक की ब्राइडल मेंहदी बाजार में उपलब्ध है। एसके मेंहदी आर्ट के कलाकार राहुल ने बताया कि इस बार ज्यादा महिलाएं भरा हुआ हाथ मेंहदी की ज्यादा मांग कर रही है। इसके लिए एक हाथ पर मेंहदी लगाने के सौ रुपये का रेट है। इसी के साथ-साथ अरेबियन और ब्राइडल मेंहदी भी बाजार में उपलब्ध है। बाजार में अरेबियन मेंहदी की मांग बहुत कम है। मेंहदी लगाने वालों एक अन्य कलाकार के अनुसार, इस बार वह कई नव-विवाहिताओं को 21 हजार रुपये की ब्राइडल मेंहदी लगा चुके हैं। अभी उन्हें उम्मीद है कि मंगलवार को भी बहुत सी सुहागिनें ब्राइडल मेंहदी लगवाने के लिए आएंगी। मेंहदी के साथ ही खरीददारी के लिए लगाए स्टॉल के साथ-साथ आस-पास के इलाकों में खाने-पीने और मिठाई की दुकानों की भी जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन


गिफ्ट गैलरी पर लगी भीड़
करवाचौथ त्योहार को लेकर शहर की सभी गिफ्ट गैलरी पर भीड़ लग रही है। गिफ्ट गैलरी के संचालक ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। इस बार बाजार में नए तरह के गिफ्ट आए हैं, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। इनमें आरटिफिशियल ज्वैलरी पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed