{"_id":"682ceffc8cb4ad0a0f02e169","slug":"many-passengers-reached-the-station-and-returned-after-waiting-for-hours-karnal-news-c-18-knl1008-651328-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कई यात्री स्टेशन पहुंचे, घंटों इंतजार के बाद लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कई यात्री स्टेशन पहुंचे, घंटों इंतजार के बाद लौटे
विज्ञापन
61....करनाल रेलवे स्टेशन के बाहर इंतजार करते यात्री । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दिल्ली-अंबाला सेक्शन रेलमार्ग, करनाल स्टेशन पर नए ईआई पैनल लगाने का काम शुरू किया गया है। इसका असर मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। जिन्हें जानकारी हो गई, वह किसी अन्य वाहन से यात्रा पर निकल गए लेकिन जिन्हें ट्रेनों के समय व रूट के बदलाव की जानकारी नहीं हो सकी, वे यात्री स्टेशन पर पहुंच गए और घंटों इंतजार के बाद लौटे। इससे गर्मी में लोग छोटे-छोटे बच्चों के साथ परेशान होते हुए नजर आए।
ईआई पैनल का काम बुधवार को भी जारी रहेगा। इसकी वजह से कुल 32 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इनमें करीब छह ट्रेन रद्द रहेंगी और सात का रूट डायवर्ट किया जाएगा। छह ट्रेनों का अल्प-समापन होगा। कई ट्रेनों के रुकने का समय बदलेगा। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन पुनर्निर्धारित किया जाएगा। इस कार्य के लिए उत्तर रेलवे मंडल की ओर से रेल यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है कि यात्री पहले अपनी ट्रेनों का शेड्यूल जांचें। इसके बाद ही सफर सुनिश्चित करें।
ये ट्रेन आज भी यहां तक चलेंगी
इन ट्रेनों का किया शॉर्ट-टर्मिनेशन : 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ट्रेन को 20 मई को पानीपत जंक्शन तक, 64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली 20 मई को पानीपत जंक्शन से शुरू, 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र 20 को पानीपत जंक्शन पर समाप्त, 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो 21 को पानीपत जंक्शन से शुरू, 14508 फाजिल्का-दिल्ली 21 को अंबाला कैंट जंक्शन पर समाप्त, 14507 दिल्ली जंक्शन-फाजिल्का 21 को अंबाला कैंट जंक्शन से शुरू होगी।
विज्ञापन
यात्री सुमन ने बताया कि वो अपने बच्चों के साथ करीब दो घंटे से रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी लेकिन उनको ट्रेन के रद्द होने की कोई सूचना नहीं थी। उन्होंने बताया कि वे काफी दिनों से करनाल से पानीपत का सफर कर रहे हैं और पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है कि ट्रेन लेट हो गई हो।
यात्री अजय ने बताया कि वो करनाल में काम करता है और उसे अपने घर बेगूसराय जाना था। जब उन्होंने अपनी टिकट बुक करवाई तो उनको नहीं बताया गया कि कुछ ट्रेन लेट हैं और कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। उनकी ट्रेन करीब दोपहर दो बजे आनी थी लेकिन उनको इंतजार करना पड़ा।