{"_id":"65036141a6f06ac2a80a0786","slug":"many-organizations-supported-asha-workers-na-news-c-18-1-knl1004-219345-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आशा कर्मियों को कई संगठनों ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आशा कर्मियों को कई संगठनों ने दिया समर्थन
Fri, 15 Sep 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। साईं मंदिर कलायत में आशा कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बैठक की। इसमें कई संगठनों ने आशा कर्मियों को समर्थन का एलान किया। इस मौके पर आशा कर्मियों ने नारेबाजी कर कलायत कैंची चौक तक जुलूस निकाला।
मुख्य रूप से सत्यवान सीटू जिला उपाध्यक्ष, सुरेश उचाना जिला प्रेस सचिव सर्व कर्मचारी संघ, हरफूल सिंह प्रधान रिटायर कर्मचारी संघ, प्रवेश ढुंढवा आशा वर्कर ब्लॉक सचिव, रमेश सरपंच गांव मटौर, जसविंदर ढुल हरसोला आदि ने उनका समर्थन करते हुए उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।
जिला प्रधान भारतीय किसान नौजवान यूनियन, होशियार सिंह गिल प्रदेश अध्यक्ष धन्ना भगत किसान यूनियन, सुनील सहारण आम आदमी पार्टी, दीप बालू जिला परिषद, देवी रानी एमपीएचडब्ल्यू, देवी दयाल सोंगल ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई और आशा कर्मियों को समर्थन का एलान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर होशियार सिंह ने आशा कर्मियों को 20 सितंबर को गढ़ी दत्ता सिंह वाला में होने वाली चौधरी घासीराम नैन की पुण्यतिथि पर आमंत्रित किया। इसके बाद सभी आशा कर्मी साई मंदिर से नारेबाजी करती हुई कलायत कैंची चौक तक आए।
आशा कर्मी रीना तितरम ने कहा कि वह लगातार धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार हमारी कोई भी बात नहीं सुन रही। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हमारा आंदोलन जारी रहेगा। जो हमारे दो आशा कर्मी पंचकूला से पारुल और चरखी दादरी से कमलेश आंदोलन के दौरान मारे गए उनके परिवार को 25-25 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी की सरकार से हम मांग करते की है। बैठक की अध्यक्षता रीना देवी तितरम ब्लॉक प्रधान ने की।