फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Manohar lal Khattar reached Karnal in lieutenant Vinay narwal house

Pahalgam Attack: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, परिवारजनों से मिलकर हुए भावुक

Thu, 24 Apr 2025 11:36 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 11:36 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने परिवार को हर संभव सहायता मदद का आश्वासन दिया और आतंकियों के खिलाफ सख्त-सख्त से कार्रवाई की बात कही। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भावुक भी हो गए. 

विज्ञापन
Manohar lal Khattar reached Karnal in lieutenant Vinay narwal house
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का शिकार हुए करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिवारजनों से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनकी आंखें भी नम हो गईं। केंद्रीय मंत्री ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा "यह बेहद दुखद घटना है। विनय ने देश के लिए अभी और बहुत कुछ करना था, लेकिन आतंकवादियों की इस घिनौनी हरकत ने उन्हें हमसे छीन लिया। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इस आतंकवादी घटना में जो भी शामिल हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।"

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री से बात, परिवार की हर मांग पर कार्रवाई का वादा

मनोहर लाल ने बताया कि उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बात की है। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा, "परिवारजनों से भी बातचीत की जाएगी और उनकी मांगों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। केंद्र सरकार की नीति के तहत जो भी उचित होगा, वह किया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, जो भारतीय नौसेना में कोच्चि में तैनात थे, अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून के लिए पहलगाम गए थे। उनकी शादी 16 अप्रैल 2025 को मसूरी में हुई थी। 21 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पहुंचे विनय को आतंकियों ने 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में गोली मार दी। इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें विनय भी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed