फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Manohar bowed before the gods and saints before voting

Karnal News: मतदान से पूर्व देवताओं-संतों के आगे नतमस्तक हुए मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Manohar bowed before the gods and saints before voting
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/निसिंग। चुनाव प्रचार के बाद शुक्रवार को पूरे दिन बैठकों का दौर चला। प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करके पोलिंग बूथों पर बस्ते पहुंचवाने की तैयारी की। बड़ी बिरादरियों के मुखियाओं से भी मिलना रहा। वहीं करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल देवी देवताओं और संतों की शरण में रहे। उन्होंने मॉडल टाउन स्थित कृष्ण प्रणामी मंदिर, सेक्टर-8 स्थित राम मंदिर, बजीदा में बाबा लक्कड़ नाथ जी मंदिर, महर्षि वाल्मीकि मंदिर, गुरु रविदास मंदिर में हाजिरी लगाई।
करीब दो महीने पहले आचार संहिता लागू हुई थी। प्रदेश में 12 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और 13 मार्च को नई सरकार का विश्वास मत पास हुआ था। भाजपा ने 13 मार्च को ही हरियाणा में छह प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। 24 मार्च को अन्य चार प्रत्याशियों की भी घोषणा हो गई थी। भाजपा ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया था। इस दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी तय करने में जुटी थी।
विज्ञापन

कांग्रेस ने 26 अप्रैल को दिव्यांशु बुद्धिराजा को प्रत्याशी घोषित किया, जो 28 अप्रैल को रोड शो के माध्यम से पानीपत व करनाल पहुंचे। इसके बाद अन्य दलों के भी प्रत्याशी सामने आए। जहां तक भाजपा के चुनाव प्रचार की बात करें तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल ने प्रदेश की 90 विधानसभाओं में कुल 106 कार्यक्रम किए हैं जिनमें 58 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और 48 मनोहर लाल ने किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में तीन रैलियां की। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी प्रदेश में 6 कार्यक्रम हुए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश में दो कार्यक्रमों को संबोधित किया। गृहमंत्री अमित शाह व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन तीन कार्यक्रम किए। राजस्थान आदि राज्य के मुख्यमंत्री भी हरियाणा में पहुंचे थे।
करनाल लोकसभा क्षेत्र में उनकी सभाएं कम और रोड शो ज्यादा रहे। रोड शो के दौरान वे 211 गांव में गए। शहर के कार्यक्रम अलग रहे। छह क्लस्टर स्तर पर कार्यक्रम किए गए। कांग्रेस के चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय नेताओं में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और एनसीपी इनेलो प्रत्याशी के समर्थन में एनसीपी प्रमुख शरद पंवार में भी जनसभाएं की।

मतदान दिवस के पूर्व शुक्रवार को पूर्व सीएम मनोहर लाल ने बजीदा गांव में बाबा लक्कड़ नाथ जी के आश्रम में पहुंचकर दर्शन किए, बाबा धर्मनाथ और बाबा चरणनाथ का भी आशीर्वाद लिया। निसिंग के महर्षि वाल्मीकि मंदिर, गुरु रविदास मंदिर के साथ साथ शहर के मॉडल टाउन स्थित कृष्ण प्रणामी मंदिर, सेक्टर-8 स्थित राम मंदिर में पहुंचे और आशीर्वाद लिया। उनके साथ घरौंडा विधायक एवं करनाल लोकसभा सयोंजक हरविंद्र कल्याण व भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed