{"_id":"69d6bf3b8805a6bdd9091fbc","slug":"manholes-in-17-wards-will-be-repaired-at-a-cost-of-rs-55-lakh-and-their-lids-will-be-replaced-karnal-news-c-18-knl1018-881999-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 17 वार्डों में 55 लाख से की जाएगी मैनहोल की मरम्मत, बदलेंगे ढक्कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 17 वार्डों में 55 लाख से की जाएगी मैनहोल की मरम्मत, बदलेंगे ढक्कन
Thu, 09 Apr 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
करनाल।
नगर निगम ने शहर के 17 वार्डों में खस्ताहाल पड़े मैनहोल की रिपेयरिंग और उनके ढ़क्कन बदलने के लिए करीब 55 लाख रुपये की योजना तैयार की है। कार्य को दो चरणों में पूरा किया जाएगा।
निगम अधिकारियों के अनुसार, दूसरे चरण में वार्ड नंबर 1 से 7 और 17 से 20 तक के टूटे हुए मैनहोल और उनके ढ़क्कन को बदले जाएंगे। इस चरण पर करीब 26.97 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में नगर निगम ने वार्ड 11 से 16 तक के मैनहोल दुरुस्त करने के लिए 27.58 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था। इस कार्य के तहत इन वार्डों में क्षतिग्रस्त मैनहोल को चिह्नित कर उन्हें बदलने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। अधिकारियों का दावा है कि पहले चरण का कार्य पूरा होते ही दूसरे चरण पर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा कहना है कि इस योजना के तहत न केवल मैनहोल के ढक्कन बदले जाएंगे, बल्कि जहां जरूरत होगी वहां पूरी संरचना को मजबूत किया जाएगा। इसी तर्ज पर शहर के अन्य वार्डों का भी सर्वे कराया जा रहा है। अगर कहीं और मैनहोल क्षतिग्रस्त पाए जाते हैं तो उन्हें भी आगामी योजनाओं में शामिल किया जाएगा।