फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mandis are filled with paddy, lifting is slow, traffic jam is occurring

Karnal News: धान से अटीं मंडिया, उठान धीमी, लग रहा जाम

Wed, 16 Oct 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 16 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Mandis are filled with paddy, lifting is slow, traffic jam is occurring
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मंगलवार को अनाज मंडियों में राइस मिलर्स की संख्या में इजाफा होने से खरीद व्यवस्था में तो आशिंक सुधार दिखा लेकिन धान की उठान की व्यवस्था लचर होने से मंडियों में जाम लगा रहा। इसके कारण किसानों और आढ़तियों को बारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उठान के लिए वाहनों के आने जाने की भी जगह नहीं बची है। जिले कई मंडियों में जाम ही जाम दिखा।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले में धान की खरीद का कार्य लगातार जारी है। मंडियों में तीन लाख 58 हजार 978 मीट्रिक टन धान की खरीद सरकारी एजेंसी द्वारा की गई। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 2 लाख 34 हजार 777 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा 77 हजार 342 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन द्वारा 46 हजार 859 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। अब तक 136361 एमटी धान की उठान हुई, जबकि मंडियों में 222617 एमटी धान पड़ा है।
विज्ञापन

निसिंग मंडी में आने-जाने के रास्ते अवरुद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी

निसिंग। अनाज मंडी में धान की आवक अधिक होने के कारण मंडी से उठान धीमा पड़ गया है। हालात ये हैं कि मंडी में पैर रखने तक की जगह नहीं है। सड़क पर धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों व ट्रकों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। मंडी में धान की आवक काफी बढ़ गई है। मंडी में लाखों क्विंटल धान की बोरियां व खुले में धान की फसल पड़ी है। उठान न होने की वजह से मंडी में ट्रैक्टर -ट्रॉलियों व ट्रकों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और अनाज मंडी के बाहर सिंघड़ा रोड़, सांभली रोड़, करनाल कैथल मार्ग पर पूरा दिन ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाईन लगी रहती है। जिस कारण सिंघड़ा सांभली सहित अन्य गांवों में जाने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
आढ़ती भूपेंद्र सिंह डाचर ,किसान रमेश, पवन, सूबे सिंह, सुरेश ने बताया कि मंडी में धान ज्यादा होने पर उठान धीमा चल रहा है। ऐसे में किसान,आढ़ती व एक्सपोर्टर सहित अन्य परेशान है। अनाज मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचने वाले किसान पूरा दिन जाम में फंसे रहते है। इतना ही नहीं कि प्राइवेट राइस मिल धान की खरीद कर उसे तुरंत उठान कर रहे है,जबकि खरीद एजेंसी सरकारी खरीद के बाद धान की उठान की गति काफी धीमी गति से चल रहा है।
इस संबंध में मार्केट कमेटी सचिव गौरव आर्य ने बताया कि दो दिनों से धान की ट्रैक्टर ट्रॉली अधिक पहुंचने के कारण आने जाने के रास्ते बंद होने के कारण उठान की गति थोड़ी धीमी चल रही है क्योंकि बाहर के रास्तों में किसानों की अधिक संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली होने के कारण धान के लोडि़ंग वाहन काफी समय तक बाहर नहीं निकल पाते है। इसके लिए अनाज मंडी को उठान का कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए एक दिन बंद करना पड़ेगा।


धान की ढेरियों, बोरियों से अट गया शहर

संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। धान की धीमी उठान के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। वायुमंडल में छाए धूल मिट्टी के गुबार ने लोगों के स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। क्षेत्र की अन्य अनाज मंडियां बेशक धान की बोरियों से अटी पड़ी हों लेकिन नीलोखेड़ी का तो पूरा शहर ही धान की ढेरियों और बोरियों से अट गया है।
मुख्य सड़क रेलवे रोड सहित पोल्ट्री एरिया रोड, मंदिर मार्ग, आर्य समाज मंदिर रोड, गोल मार्केट से पोल्ट्री एरिया लिंक रोड, सरकारी स्कूल रोड, दशहरा ग्राउंड, पोल्ट्री एरिया तथा कारसा रोड और आसपास के रिहाइशी इलाके की गलियों में पड़ी धान की ढेरियों और बोरियों ने आम आदमी का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं मजदूरों द्वारा पंखा लगाने से दूषित हवा में लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही हैं। जिसके चलते ऐसे मरीजों से अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने लगे हैं।

सुस्त चाल से चल रहे उठान कार्य का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि मंदिर मार्ग सहित अन्य सडक़ों पर ही बोरियों की धाक लगाई जा रही हैं। जिससे सडक़ें बंद हो गई हैं। आटा और मिठाई की दुकान पर मिठाइयां आदि खराब होने लगे हैं। जिससे दुकानदारों में मार्केट अधिकारियों व आढ़तियों के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।

विनोद शर्मा, पारस जोशी, जोनी, राकेश, मनप्रीत, सुरेन्द्र तथा भीम आदि लोगों का आरोप है कि अनाज मंडी से सटा मैदान होने के बावजूद मार्केट कमेटी अधिकारी समय रहते सफाई नहीं करवाते हैं। मंडी सचिव संजीव कुमार ने बताया कि राइस मिलर्स की हड़ताल के चलते बोरियों का उठान नहीं हो पा रहा था लेकिन अब हड़ताल खत्म होने के बाद उठान कार्य में तेजी आई है। जल्दी ही अतिरिक्त ट्रकों की व्यवस्था कर सड़कों को खाली कर दिया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने जुंडला मंडी में जांची व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जुंडला। जुंडला अनाज मंडी में मंगलवार को धान खरीद, उठान एवं व्यवस्था आंकलन करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त योगेश सैनी ने मंडी का दौरा किया। उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंच कर मंडी सचिव बलवान सिंह, दोनों खरीद हैफेड व डीएफएससी एजेंसी अधिकारियों, मिलर व्यापारियों सहित ट्रांसपोर्ट ठेकेदार सत्यवान सिंह से बात कर धान खरीद एवं उठान तेज करने के लिए निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने मंडी में धान की डेरियों पर पहुंच कर किसानों, आढ़तियों, खरीद एजेंसी निरीक्षक सहित मंडी अधिकारियों के साथ जाकर धान की डेरियों में नमी की मात्रा को चैक करवाया गया। धान को कच्चे में व्यापारियों द्वारा खरीदे जाने पर आढ़तियों के रजिस्टर में दैनिक खरीद को लेकर आढ़तियों की दुकान पर जाकर चेक किया। वहीं राइस मिल व्यापारियों द्वारा धान को ओने पोने दामों पर खरीद करने पर रिपोर्ट तलब करने के आदेश दिए।

मंडियों से धान की खरीद और उठान दोनों में सरकारी एजेंसीयों की सुस्ती को लेकर जल्द से जल्द उठान करवाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिए। किसान कश्मीर सिंह पिचौलियां निवासी ने कहा कि सरकारी एजेंसियां सरकारी मानकों पर धान खरीद करने के लिए अब भी नमी बताकर धान खरीद से पीछे हट रही हैं, जबकि प्राइवेट मिलर उनकी बराबर में उसी खेत से लाई उसी किस्म की खरीद साथ के साथ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed