फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man who extorted money from married woman arrested

Karnal News: विवाहिता से रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
Man who extorted money from married woman arrested
- वीडियो एडिट कर वायरल करने की दे रहा था धमकी
विज्ञापन

- पहले ले चुका था दो लाख रुपये, फिर डेढ़ लाख रुपये लेने आया तो जेवरात भी मांगने लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फोटो एडिट कर विवाहिता से दो लाख रुपये ऐंठ चुका था। उसके बाद फिर रुपये मांग रहा था। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह हिसार की रहने वाली है और असंध निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि हिसार के बवानी निवासी दयानंद ने एक दिन उसकी फोटो एडिट कर मोबाइल पर भेजी, फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाने लगा। विवाहिता ने आरोपी से फोटो वायरल न करने को कहा तो आरोपी ने इसके बदले विवाहिता से एक वीडियो बनाकर भेजने को कहा। महिला ने जैसे ही वीडियो बनाकर भेजा आरोपी ने उसे एडिट कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

इसकी एवज में वह महिला से दो लाख रुपये मांगने लगा। विवाहिता ने आरोपी को दो लाख रुपये दे दिए। उसके बाद भी आरोपी और रुपये मांगने लगा। बुधवार को आरोपी विवाहिता से 1.50 लाख रुपये लेने आया। इसी दौरान वह कानों की बालियां और मंगलसूत्र भी मांगने लगा। तभी महिला ने परिवार के लोगों को सूचना दे दी। जिसके बाद आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed