{"_id":"d17e3de8797ba5143506726c3f8921ed","slug":"man-then-changed-sides-returned-to-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान ने फिर बदला पाला, कांग्रेस में लौटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान ने फिर बदला पाला, कांग्रेस में लौटे
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई पार्टियां बदल चुके जयपाल मान ने एक बार फिर से पार्टी बदल ली है। इस बार वे भाजपा को छोड़कर दोबारा से कांग्रेस में चले गए हैं। बता देें कि चुनाव के समय सवा साल पहले मान ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी, लेकिन यहां भी उनकी बात नहीं बनी, अब वे फिर से कांग्रेस में चले गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को मान के घर कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी और प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे और उन्हें पार्टी में दोबारा शामिल किया। उधर, बताया जा रहा है कि चुनाव के समय भाजपा में आए कई अन्य नेता भी दूसरे दलों में जाने के लिए संपर्क में हैं। गौरतलब है कि जयपाल मान को हुड्डा सरकार में मीडिया कोर्डिनेटर भी लगाया गया था। सरकार जाने के बाद मान ने कांग्रेस को छोड़कर टीएमसी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
चुनाव के समय मान ने भाजपा का दामन थाम लिया था, लेकिन यहां पर भी उनकी उम्मीदों के अनुसार बात नहीं बन सकी। ऐसे में रविवार को कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी मान के घर पहुंची और उन्हें वापसी पर बधाई दी। वहीं शाम को प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने मान की पार्टी में वापसी कराई। बता दें कि जयपाल मान को केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का समर्थक माना जाता है और वे हुड्डा के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं।
विज्ञापन
कई अन्य नेता भी जाने की तैयारी में
सत्ता के लालसा में भाजपा में कई अन्य विपक्षी दलों से आए नेता दोबारा से अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। बताया जाता है कि कई हजकां नेता और कुछ नए भाजपाई कांग्रेस में जा सकते हैं। एक पूर्व विधायक के घर पर कांग्रेस के दिग्गज नेता चाय पी चुके हैं। मौका आते ही वे भी कांग्रेस में जा सकते हैं।