फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man grabs Rs 10 lakh from woman by making fake plot agreement

Karnal News: प्लॉट का फर्जी इकरारनामा कर महिला ने व्यक्ति ने हड़पे 10 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Man grabs Rs 10 lakh from woman by making fake plot agreement
करनाल। प्लाॅट का फर्जी इकरारनामा कर एक महिला से एक व्यक्ति ने 10 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। महिला व आरोपी व्यक्ति की बातचीत 15 लाख रुपये में हुई थी। महिला ने इकरारनामा के समय आरोपी को 10 लाख रुपये दे दिए और बाकी के पांच लाख रुपये रजिस्ट्री पर देने थे लेकिन जब रजिस्ट्री का समय आया तो आरोपी युवक मौके पर नहीं पहुंचा। महिला ने जांच की तो पता चला कि आरोपी ने प्लाट पहले ही किसी ओर को बेच चुका है।
विज्ञापन

वार्ड आठ असंध निवासी कमलेश यादव ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आरोपी लव कुमार से एक प्लाॅट जुलाई 2021 में 15 लाख रुपये में खरीदा था। जुलाई में ही इकरारनामा में 10 लाख रुपये आरोपी को नकद दे दिए थे व बाकी की रकम रजिस्ट्री के समय पर दी जानी थी। इकरारनामा की शर्तों के मुताबिक रजिस्ट्री की तारीख एक सितंबर 2022 रखी गई थी लेकिन किसी कारण वह नहीं हो पाई। इसके बाद आरोपी ने उसे अगली तारीख एक दिसंबर 2022 दे दी लेकिन आरोपी रजिस्ट्री करवाने नहीं आया। इसके बाद उसने आरोपी से संपर्क किया तो आरोपी बार-बार उसे रजिस्ट्री करवाने के लिए समय मांगता रहा। 15 जून 2024 को रजिस्ट्री करवाने से भी मना कर गया। इसके बाद उसे वकील के माध्यम से पता चला कि आरोपी ने उक्त जमीन को पहले ही किसी प्रदीप कुमार निवासी सिंघाना व पूनम को बेच चुका है। आरोपी ने उसको फर्जी इकरारनामा देकर उससे 10 लाख रुपये ठग लिये। पीड़ित का आरोप है कि उसने आरोपी के खिलाफ नौ जुलाई को थाना असंध में शिकायत दी थी लेकिन आज तक उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed