फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man dies after being hit by train...

ओवरलोड गाड़ियों की जानकारी देने वाले पुलिस ने चार दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:45 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train...
करनाल। थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार की रात 12:30 बजे आरटीओ के वाहनों की लोकेशन देने वाले चार युवकों को पकड़ा। वे युवक गांव बलड़ी में ओवरलोड गाड़ियों और ट्रांसपोर्टरों को आरटीओ स्टाफ के चेकिंग वाहनों की लोकेशन दे रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने इरफान वासी गांव शेखपुरा जागीर, समीर उर्फ अकुंश वासी रोहतक, साहिर और जुबेर वासीयान केरटु, जिला शामली, उत्तर प्रदेश को पकड़ा। उनके पास से यूपी नंबर की दो वाहन भी बरामद किए गए। इसके साथ ही 6300 रुपये और चार मोबाइल फोन मिले है। सभी के फोन में अलग-अलग व्हाट्सएप पर सैकड़ों नामों से ग्रुप बने हुए थे। जिनके माध्यम से सभी आरोपी आरटीओ स्टाफ के वाहनों की चेकिंग की लोकेशन ओवरलोड गाड़ियों के ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों को देते थे। थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर में गुप्त सूचना मिली थी कि यमुनानगर से करनाल होते हुए कोरसैंट, बजरी, रोडी, डस्ट से भरे ओवरलोड के ट्रक, डंफर, ट्राले दिल्ली व उत्तर प्रदेश की तरफ दिन-रात चलते हैं, जिनको आरटीओ स्टाफ करनाल पकड़कर ओवरलोड का जुर्माना वसूलकर प्रदेश सरकार के खजाने में जमा करवाते है। ऐसे में कई व्यक्ति इन ट्रकों के मालिकों और ड्राइवरों से मिली भगत कर आरटीओ स्टाफ के चेकिंग वाहनों की लोकेशन देकर मोटे पैसे वसूल करते है और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाते है। इनके मोबाइन नंबरों पर कई व्हाट्सएप पर ग्रुप बने हुए है। जिसकी मदद से लोकेशन भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नामों से बने हुए है ग्रुप
शर्मा जी हेल्प लाइन, तुंगनाथ महादेव, गोल्डी हेल्प लाइन, आज तक न्यूज लाइव व गोल्डी सोरा हेल्प लाइन, एसटीसी, हसन, जी हेल्प लाइन, हैप्पी रोड लाइन, चौधरी गुडस कैरियर, प्रधान, डी पानीपत, चौधरी, आजाद परिंदा, गोल्डी हेल्प लाइन दो, बिल्ला भाई, बाबा रोड लाइन, ट्रासपोर, समाज सेवा, गुरु लाइव, ताल्ली, जय माता दी, हरियाणा रोडवेज यमुनानगर, दादरी हेल्पलाइन, शामली यूनियन, हिंदूस्थान, बागपत के किंग, दीपक केकेआर दो, भाईचारा ग्रुप, हापुड किंग, गाजियाबाद एक्सप्रेस-वे, एबीपी न्यूज लाइव, मोनु-भाई, इंकलाब जिंदाबाद, हमारा अपना सिटी, हेल्प लाइन बागपत व हरियाणा एक्सप्रैस के नाम से ग्रुप बने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed