फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Malwa, Amrapali and Unchahar Express arrived four hours late

Karnal News: मालवा, आम्रपाली और ऊंचाहार एक्सप्रेस चार घंटे लेट पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Malwa, Amrapali and Unchahar Express arrived four hours late
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उमस भरी गर्मी में यात्रियों को ट्रेनें लेट होने से दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। शनिवार को करनाल रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों का शेड्यूल पूरी तरह गड़बड़ा गया। सुबह से यात्री प्लेटफॉर्म पर अपने गंतव्य के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन ट्रेनों के निर्धारित समय से न आने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
सबसे अधिक देरी मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में रही। जो अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से सुबह 10:28 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा ट्रेन नंबर 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से 09:30 बजे और ट्रेन नंबर 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से 10:39 बजे करनाल पहुंची। यहां तक कि आमतौर पर समय पर चलने वाली नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल ट्रेन भी एक घंटे की देरी से 11:36 बजे आई।
विज्ञापन

शहर और आसपास के कस्बों से आने वाले यात्री प्लेटफॉर्म पर घंटों धूप और उमस में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते रहे। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई यात्रियों ने बताया कि रेलवे की ओर से किसी तरह की सूचना या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी जाती जिससे परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed