फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Malwa 3 and Unchahar Express are two and a quarter hours late

Karnal News: मालवा तीन और ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने दो घंटे लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Malwa 3 and Unchahar Express are two and a quarter hours late
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उत्तर रेलवे के दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर एक्सप्रेस से लेकर लोकल ट्रेनें लगातार लेट हो रही हैं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में ट्रेन में यात्रा करने के लिए लोग रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर शेड के नीचे इंतजार करते रहते हैं।
कुछ बसों का रुख कर जाते हैं। दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली गाड़ियों की बात करें तो रविवार को ट्रेन नंबर 12919 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी के बाद सुबह नौ बजे करनाल स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी के बाद सुबह 08:02 बजे करनाल स्टेशन पर पहुंची। नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी के बाद दोपहर 12:05 बजे पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी के बाद करनाल पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस निर्धारित समय से सवा घंटे की देरी के बाद 03:27 बजे करनाल पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। दूसरी ओर अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियों में कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल और आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। जबकि झेलम, दिल्ली इंटरसिटी, सचखंड, पश्चिम एक्सप्रेस, दिल्ली सुपरफास्ट, मुंबई सीएमटी भी आधे घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed