{"_id":"58e3e8334f1c1b3c5e5b4100","slug":"makhi-karnal-problem-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्खियों से परेशान ग्रामीणों ने बीडीपीओ का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्खियों से परेशान ग्रामीणों ने बीडीपीओ का किया घेराव
karnal
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मक्खियों से परेशान गांव बुढ़नपुर खालसा के ग्रामीणों ने मंगलवार को बीडीपीओ का घेराव किया। लोगों का कहना था कि एक पोल्ट्री फार्म के कारण पूरे गांव में मक्खियों ने आतंक मचा रखा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस दौरान गांव की महिलाओं व पुरुषों ने पोल्ट्री फार्म जाकर मालिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। गांववालों का कहना है कि कुछ समय पहले भी इस बारे में कई बार बीडीपीओं और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया था लेकिन अब तक कोई भी हल नहीं निकल पाया है। वहीं जब ग्रामीण पोल्ट्री फार्म पर नारेबाजी शुरू की तो बीडीपीओ पहुंचे। ग्रामीणों ने बीडीपीओं से अपनी समस्या से जब अवगत कराया तो बीडीपीओं ने कहा कि उन्हें इस बारे में आज ही मालूम हुआ है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बीडीपीओ की गाड़ी को घेराव कर लिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर बीडीपीओ को वहां से निकाला। जिला परिषद सदस्य सचिन ने बताया कि यह समस्या काफी गंभीर है और पिछले कई महीनों से चल रही है। इसके चलते हमारे रिश्तेदारों ने गांव में आना बंद कर दिया है। लोग हमारे गांव को मक्खियों वाला गांव कहने लग गये हैं। वहीं गांव के सरपंच योगेश का कहना है कि मक्खियों की वजह से गांव में बीमारी फैली हुई है। इस समस्या के बारे मेें कई बार प्रशासन को आगाह किया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस का कोई हल नहीं निकल गया। पंचायत का आधा फंड गांव में स्प्रे करवाने में लग जाता है। गांववालों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का कोई शीघ्र हल ना निकाला गया तो वो आंदोलन करेंगे जिसकी जारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर सुखबीर, सतपाल, रामपाल, रामनाथ, मेहर सिंह, अंकित, सुशील, जोगिन्द्र सिंह, शिवकुमार, पंच सोनिया, राधिका, प्रवीण कुमारी, बाला, रूपसी, बिंदिया, ज्योति, अनूपा, सुशील कांबोज, राजेश कांबोज, ईसम कांबोज व प्रदीप कुमार सहित काफी संख्या में गांववासी मौजूद रहे।