फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Make your life healthy by doing natural farming

Karnal News: प्राकृतिक खेती कर जीवन को स्वस्थ बनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Make your life healthy by doing natural farming
जुंडला। पी.एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर के समापन में कृषि विभाग के एसडीओ राधे श्याम गर्ग ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खाद के निर्माण और उनके उपयोग से काफी फायदा होता है।
विज्ञापन

आज के समय में प्राकृतिक खाद की आवश्यकता अधिक महसूस की जा रही हैं जिसमें प्राकृतिक खेती कर अनेक प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं शिविर में पोस्टर मेकिंग और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं को बढ़चढ़ कर प्रदर्शन किया। विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने मौसमी बीमारियों एवं उनकी रोकथाम और प्राथमिक चिकित्सा व सड़क दुर्घटना में बहते खून की रोकथाम से संबंधित और प्राकृतिक खेती संपूर्ण जानकारी प्राप्त की। डॉ. दीपक की टीम के द्वारा सभी बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की। कार्यक्रम में सरपंच सतीश नरवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अध्यक्षता प्रधानाचार्या लक्ष्मी नारायण ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed