फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Major Dhyan Chand received the Bharat Ratna before Sachin: The Sandeep

मेजर ध्यानचंद को सचिन से पहले मिले भारत रत्न ः संदीप

Sat, 30 Nov 2013 11:38 PM IST
असंध
असंध Updated Sat, 30 Nov 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
Major Dhyan Chand received the Bharat Ratna before Sachin: The Sandeep
असंध में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, पेनल्टी कार्नर विशेषज्ञ और अर्जुन अवार्डी संदीप सिंह ने कहा कि क्रिकेट लीजेंड सचिन से पहले हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को भारत रत्न दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


पहले खिलाड़ी के तौर पर यदि ध्यानचंद को यह सम्मान मिलता तो इससे भारत के राष्ट्रीय खेल की गरिमा में इजाफा होता। सचिन के पास यह पुरस्कार हासिल करने के कई और मौके थे। नगर की जेपीएस अकादमी में आयोजित सहोदय स्पोर्ट्स मीट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के बाद संदीप सिंह पत्रकारों से रूबरू थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हॉकी को जो मुकाम ध्यानचंद ने दिया है, उसकी मिसाल किसी अन्य खेल में किसी खिलाड़ी ने अभी तक प्रस्तुत नहीं की। वे भारत और भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव हैं और उन्हें उनका हक सबसे पहले मिलना चाहिए था। हॉकी के उत्थान के लिए ग्रास रूट लेवल पर काम करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी खेलने के लिए एस्ट्रोटर्फ की जरूरत होती है और करनाल जिले में एक भी ऐसा टर्फ नहीं है, हालांकि कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में यह टर्फ है, परंतु वह भी इसलिए क्योंकि वहां की नर्सरी ने हॉकी को कई सितारे दिए हैं। प्राइवेट संस्थाओं को भी राष्ट्रीय खेल के उत्थान के लिए आगे आना होगा और हॉकी नर्सरियां खोलनी चाहिए ताकि हॉकी अपने पुराने गौरव को दोबारा हासिल कर सके।

जब उनसे यह पूछा गया कि ओलंपिक में भारत कब पदक हासिल करेगा तो उन्हाेंने कहा कि इसके लिए सरकार को विस्तृत राष्ट्रीय खेल नीति बनाने की आवश्यकता है, जिसके तहत ग्रामीण लेवल से भी खिलाड़ियों की पहचान करके उन्हें उनकी प्रतिभा निखारने का प्लेटफार्म प्रदान किया जाए। उन्हाेंने उम्मीद जाहिर की कि भारतीय टीम में शामिल मौजूदा खिलाड़ियों के दम पर भारत की टीम कई और मुकाम हासिल करेगी।

सब इंस्पेक्टर वीरभान ने देशभर में किया करनाल का नाम
करनाल में हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर और योगा इंस्ट्रक्टर (एचपीए) वीरभान ने सीनियर वर्ग झारखंड के रांची में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप-2013 में एक गोल्ड और सिल्वर पदक झटककर देशभर में हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उत्साहवर्धन के लिए वीरभान को बधाई दी है।

प्रतियोगिता 23 नवंबर से 27 नवंबर तक निरंतर पांच दिन तक रांची के खेल गांव के मेघा स्पोर्ट्स कांपलेक्स में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों के 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा पुलिस की ओर से एसआई वीरभान ने 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पेयर योगा में गोल्ड झटककर हरियाणा की शान को चार चांद लगाए हैं।

पेयर में उनके साथ पानीपत के आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापक फारूल ने भूमिका निभाई। उसे भी गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इसके अलावा योगासन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में एसआई वीरभान ने निरंतर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।


दोनों प्रतियोगिताओं में रांची के खेल गांव में देशभर के सामने हरियाणा के नाम का डंका बजाया गया। इसी आधार पर वीरभान का वर्ष 2014 के जुलाई में उत्तर कोरिया में होने वाली चौथी एशियन चैंपियनशिप और वर्ष 2014 में ही मलयेशिया में आयोजित होनेे वाली 26वीं वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। इसके लिए हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों में बेहद उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed