{"_id":"62fea9085d4da6674b04516a","slug":"main-roads-and-wards-will-be-illuminated-with-led-before-diwali-karnal-news-knl1182277174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले एलईडी से जगमग होंगी मुख्य सड़कें और वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले एलईडी से जगमग होंगी मुख्य सड़कें और वार्ड
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दीपावली से पहले कर्णनगरी की मुख्य सड़कें और वार्ड एलईडी से जगमग होंगे। शहर की चालीस फीसदी स्ट्रीट लाइटें खराब होने का मुद्दा उठने के बाद स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं उपायुक्त अनीश यादव ने वीरवार को लघु सचिवालय में महापौर रेनू बाला गुप्ता और शहर में स्मार्ट एलईडी लगाने वाली एचपीएल कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि दिवाली से पहले शहर की सभी मुख्य सड़कें और अधिकतम वार्ड एलईडी लाइटों से जगमग होने चाहिए।
अफसरों ने बताया कि वार्डों में नगर निगम की सोडियम और ट्यूब लाइटों को एलईडी से रिप्लेस करने का काम 70 प्रतिशत पूरा हो गया है, शेष 30 प्रतिशत सितंबर महीने में पूरा कर लिया जाएगा। वीरवार को अमर उजाला ने नगर निगम में पार्षदों व महापौर की बैठक में स्ट्रीट लाइट आदि के उठे मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो उपायुक्त ने तत्काल इसका संज्ञान ले लिया। एचपीएल अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर तक कंपनी एलइडी लाइटें लगाने का सारा काम पूरा करेगी। पार्षदों को भी उनकी फीडबैक लेने के लिए कहा गया है। जिससे एलइडी लाइटों को लेकर उनकी शिकायतों को कंपनी के प्रतिनिधियों के समक्ष चर्चा कर दूर किया जा सके।
25 हजार एलईडी लाइटें लगेंगीं
उपायुक्त ने बताया कि पूरे शहर में करीब 25 हजार एलइडी लाइटें लगाई जाएंगी। इनमें 12 हजार लाइटें रिप्लेसमेंट की, 8 हजार नई और करीब चार हजार लाइटें नए खंभों पर लगाई जाएंगी। इनसे पार्क आदि को भी कवर किया जाएगा। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी, डिप्टी मेयर नवीन कुमार, पार्षद युद्धवीर सैनी, वीर विक्रम कुमार, पप्पू लाठर, जय भगवान कश्यप, ईश गुलाटी, रजनी परोचा, पार्षद प्रतिनिधि नितिन कालड़ा, गिन्नी विर्क, राजेंद्र सिरसी, संकल्प भंडारी, मनोनीत पार्षद अमनदीप चावला व दीपक गुप्ता, नगर निगम के चीफ इंजीनियर महीपाल सिंह, केएससीएल के जीएम रमेश मढ़ान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
संयुक्त टीमें करेंगी लाइटों का सत्यापन
उपायुक्त ने बताया कि एलईडी लाईटें चेक करने के लिए एक संयुक्त टीम अगले सप्ताह से ही काम शुरू करेगी। इसमें केएससीएल के प्रतिनिधि, नगर निगम अधिकारी और पार्षद, वार्डों में जाकर वेरीफिकेशन करेंगे। जो भी कमी दिखाई देगी, उसे ठीक करवाएंगे। पब्लिक की ओर से जो भी शिकायतें मिल रही हैं, उसके अनुसार सुधार किया जा रहा है। सड़कों की चौड़ाई के हिसाब से जहां छोटी लाइटें लगाई गई हैं, वहां बड़ी लगा दी जाएंगी।
कॉल सेंटर पर करें शिकायत
एचपीएल के मैनेजर नवदीप ने बताया कि एलइडी लाइटों के काम को शहर को दो जोन में बांटा गया है। एक कॉल सेंटर बनाया गया है। कोई भी नागरिक 0184-7966473 पर कॉल कर फीडबैक या शिकायत दे सकता है। अब तक करीब साढे़ 300 शिकायतें मिली हैं, उनमें से 220 का 48 घंटे में ही समाधान कर दिया गया है। नई लाइटों के साथ-साथ डार्क स्पॉट को भी कवर करेंगे, नए पोल लगाने का काम सितंबर में शुरू करेंगे, करीब 700 पोल लगेंगे, बाकी कंक्रीट के पोल होंगे। एलइडी लाइटें 40, 70, 90, 150 और 200 वाट की लगेंगी, सेंसर भी लगेंगे।