फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Magh Purnima tomorrow, bathing and charity will bring virtue

Karnal News: माघ पूर्णिमा कल, स्नान और दान से मिलेगा पुण्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Magh Purnima tomorrow, bathing and charity will bring virtue
- स्नान का पुण्य काल 03 बजकर 32 मिनट पर होगा शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को
मनाई जाएगी। इस दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री के बताया कि माघ का महीना दान-पुण्य के लिए बेहद शुभ होता है। इसे माघी पूर्णिमा भी कहते हैं, इस दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है। माघ मास की पूर्णिमा पर भाग्य और आर्थिक पक्ष को मजबूत करने का शुभ अवसर है।
शास्त्री ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी 2025 को शाम 6 बजकर 55 मिनट से शुरू होगी और 12 फरवरी 2025 को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी, ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी।
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर तिल, गुड, अनाज, घी, फल व गर्म कपड़े का दान करना चाहिए। स्नान का पुण्य काल 03 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और मंदाकिनी और नक्षत्र अनुसार गोरा नामक नक्षत्र राजनेताओं के लिए लाभप्रद रहेगा। इस दिन श्री गुरु रविदास जयंती भी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




144 साल बाद बन रहा शुभ संयोग
पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि इस साल माघ महीने की पूर्णिमा तिथि 12 फरवरी को है। इस माघ पूर्णिमा के दिन 144 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है, क्योंकि इस दिन महाकुंभ का चौथा शाही स्नान होगा। इस दिन स्नान और दान का बहुत खास महत्व है, साथ ही इस दिन सत्य नारायण की कथा करवानी और सुनने का भी विधान है। अगर कोई व्यक्ति पूरे माघ महीने गंगा स्नान नहीं कर सका हो, तो माघ महीने की पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान अवश्य करनी चाहिए, इससे जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।

माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

- ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 10 मिनट तक

- गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 07 मिनट से शाम 06 बजकर 32 मिनट तक

- अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं

- अमृत काल शाम 05 बजकर 55 मिनट से रात 07 बजकर 35 मिनट तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed