फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Made fake workers in PPP by taking money

Karnal News: रुपये लेकर पीपीपी में बना दिया फर्जी श्रमिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Made fake workers in PPP by taking money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्रम विभाग की कर्मकार सन्निर्माण योजना में घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। गृहणियों को लाभ दिलवाने के लिए बिचौलियों ने उनके परिवार पहचान पत्र में रुपये लेकर व्यवसाय में तबदीली करवाई थी।
इस कार्य के लिए उन्होंने एक गृहिणी से हजार रुपये लिए थे, योजना का लाभ दिलवाने के लिए उन्होंने गांव व उस क्षेत्र के अटल सेवा केंद्र व सीएससी केंद्र से संपर्क कर फर्जी श्रमिकों को लाभ दिलवाया।
विज्ञापन

इन बिचौलियों के संपर्क में विभाग के ऐसे कर्मचारी भी थे, जिन्हें इन फर्जी श्रमिकों के 90 दिन के रोजगार का सत्यापन करना था। जैसे-जैसे महिला श्रमिकों के खाते में 18100 व पुरुष के खाते में 13100 रुपए का श्रमिक सम्मान भत्ता आना शुरू हुआ तो लोगों का बिचौलियों में विश्वास बनता चला गया। सरकार से लाभ प्राप्त कर चुके इन श्रमिकों ने बिचौलियों के बारे में अन्य लोगों को बताया। अटल सेवा केंद्रों या सीएससी केंद्रों के माध्यम से सरकारी रेट पर लेबर कॉपी संबंधित सभी कार्य कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस काम की एवज में लोगों से 10 गुना ज्यादा पैसा वसूला गया। लोगों ने भी इस लालच में कि 15 से 20 दिनों में उनके खाते में रुपये आएंगे, बिचौलियों को अग्रिम राशि भी दी। इसी क्रम में सरकार के राजस्व नुकसान का सिलसिला चलता गया। इस पूरे घटनाक्रम में बिचौलियों की भूमिका सबसे सक्रिय रही। इस दौरान कई लोगों ने अपने शुरुआती व्यवसाय, फेरी छोड़कर भी बिचौलिए का काम शुरू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed