फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lowest turnout in Assandh at 33.2 percent

Karnal News: असंध में सबसे कम 33.2 प्रतिशत मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Lowest turnout in Assandh at 33.2 percent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। नगरपालिका असंध के उप चुनाव में मतदान का प्रतिशत जिले में सबसे कम रहा। यहां रविवार की शाम तक 22314 मतदाताओं में से 7399 ने मतदान किया, जो सिर्फ 33.2 प्रतिशत है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी सुनीता अरडाना और कांग्रेस समर्थित सोनिया बोहत के बीच कड़ा मुकाबला दिखा, एक अन्य निर्दलीय भी मुकाबले तो त्रिकोणीय बनाते दिखे। यहां मतदान का प्रतिशत कम रहने के कई कारण माने जा रहे हैं।
सुबह से ही यहां मतदाताओं में रुचि नहीं दिखी। अधिकतर मतदान केंद्रों पर सुबह कम ही मतदाता दिखे। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें दिखने लगी। भाजपा ने यहां सुनीता अरडाना को अपना प्रत्याशी बनाया था, वहीं सोनिया बोहत भी यहां का बड़ा नाम मानी जाती है, जिन्हें कांग्रेस का समर्थन हासिल रहा है।
विज्ञापन

मतदान का प्रतिशत कम रहने का पहला कारण तो यहीं माना जा रहा था कि यहां सिर्फ पालिकाध्यक्ष पद का ही चुनाव था, वार्ड पार्षदों का चुनाव नहीं था। इस कारण वार्डों से मतदाता कम निकल सके। जब एक-एक वार्ड से कई उम्मीदवार होते हैं, वह सभी अपने मतदाताओं को बाहर निकालते हैं, तो जोश अलग ही दिखता है। दूसरा कारण इसमें युवाओं का योगदान कम रहा। प्रत्याशी युवाओं को जोड़ने में सफल नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सत्ता पक्ष के विधायक व भाजपा के जिलाध्यक्ष योंगेंद्र राणा यहीं के हैं और उन्होंने पूरा जोर भी लगाया है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी उम्मीदवार ने भी ताकत झोंकी है, इसके बावजूद किसी भी बूथ पर चुनाव के दौरान वोट डालने वालों की कोई लाइन नहीं लगी।

विपक्ष के नेता सरकार पर अनेक आरोप लगा रहे हैं कि सत्ता पक्ष के मंत्रियों के आगमन से मतदान का प्रतिशत नहीं बढ़ सका।
ये सरकार की विफलता है। दूसरी तरफ भाजपा नेताओं का कहना है कि उपचुनाव होने के कारण मतदान काम हुआ परंतु यह भारतीय जनता पार्टी के सभी की मेहनत से ही यह मतदान हुआ। मतदान करने के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ,पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क व कांग्रेस समर्थक सोनिया बोहत ने भी अपना मतदान किया। भाजपा के विधायक योगेंद्र राणा दिन भर बूथों का भ्रमण करते रहे। राजेश आर्य पाढा, जोगिंदर पांचाल ,जय भगवान जांगड़ा, प्रवीण राणा ,अमित राणा , सज्जन अत्री, रवि कौशिक अन्य कार्यकर्ताओं ने दिनभर अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed