फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lowest result in seven years, one percent less than last year

Karnal News: सात वर्षों में सबसे कम रहा परिणाम, पिछले साल से भी एक प्रतिशत घटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Lowest result in seven years, one percent less than last year
- सर्वाधिक परिणाम 12वीं का 2019 में 94 फीसदी, 10वीं का 2018 और 2020 में 98% रहा
विज्ञापन


गगन तलवार

करनाल। सीबीएसई की ओर से जारी हुए परीक्षा परिणाम में पास प्रतिशत बढ़ने से विद्यार्थियों और स्कूलों ने भले ही खुशी मनाई हो। लेकिन जिले के लिए परिणाम निराशाजनक है। पिछले सात वर्षों के मुकाबले इस बार सबसे कम परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। यदि वर्ष 2022 में जारी हुए परीक्षा परिणाम से भी तुलना करें तो भी कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम एक-एक प्रतिशत घटा है। वहीं, कंपार्टमेंट और फेल विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने से स्कूलों का पास प्रतिशत भी घटा है। हालांकि हर बार की तरह इस बार बेटियां बेटों से आगे रही हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो 2017 से अब तक 12वीं का 2019 में 94 प्रतिशत और कक्षा 10वीं का 2018 और 2020 में सर्वाधिक 98 प्रतिशत रिजल्ट रहा था। जबकि इस बार कक्षा 12वीं का 89 प्रतिशत और 10वीं का 94 फीसदी रहा है। गत वर्ष 2022 में 12वीं का 95 और 10वीं का 90 प्रतिशत रिजल्ट था। इससे पहले 2021 में कोरोना के कारण बिना परीक्षा जारी हुए परिणाम 99 प्रतिशत से ऊपर था। 2020 में कक्षा 10वीं का परिणाम 98 प्रतिशत रहा। जबकि 2019 में 96 और 2018 में 98 प्रतिशत था। इसी तरह 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 2020 में 90 प्रतिशत था, इससे पहले 2019 में 94 प्रतिशत था। जिले के 148 सीबीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों ने इन दोनों कक्षाओं की परीक्षा दी है। इनमें मॉडल संस्कृति बने सात राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी पहली बार सीबीएसई की परीक्षा दी।
विज्ञापन




पास विद्यार्थियों में 50 प्रतिशत ज्यादा बेटियां

दोनों कक्षाओं में पास होने वाले विद्यार्थियों में 50 प्रतिशत से ज्यादा बेटियां हैं। कक्षा 12वीं में पास हुए 8277 विद्यार्थियों में और कक्षा 10वीं में पास हुए 9391 विद्यार्थियों में आधी छात्राएं हैं। खास बात यह भी है कि ज्यादातर छात्राओं के 94 प्रतिशत से ज्यादा अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




1622 विद्यार्थियों के हाथ लगी निराशा

परीक्षा परिणाम में दोनों कक्षाओं के कुल 1622 विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगी है। कक्षा 12वीं में 767 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट और 256 फेल हुए हैं। वहीं कक्षा 10वीं में 402 की कंपार्टमेंट और 197 विद्यार्थी फेल हुए हैं। कंपार्टमेंट लेने वाले कई विद्यार्थी दो-दो विषयों में फेल हैं। कंपार्टमेंट और फेल विद्यार्थियों का आंकड़ा पिछली बार से दोगुना है।



कंपार्टमेंट और फेल की स्थिति

स्थिति

2022
2023

कक्षा 10वीं फेल
48
197

कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट
398
402

कक्षा 12वीं फेल
55
256

कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट
656
767



किस वर्ष कितना रहा परिणाम

कक्षा 10वीं

वर्ष
परिणाम प्रतिशत में

2023
94


2022
95

2021
99.77

2020
98

2019
96

2018
98

2017
97



कक्षा 12वीं
वर्ष
प्रतिशत

2023
89

2022
90

2021
99.5

2020
90

2019
94

2018
92

2017
90

(2021 का परिणाम बिना परीक्षा जारी हुआ था)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed