{"_id":"672152c6ea02b8d2c2073789","slug":"lots-of-money-showered-on-dhanteras-business-worth-crores-karnal-news-c-18-knl1008-509715-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: धनतेरस पर खूब बरसा धन, करोड़ों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: धनतेरस पर खूब बरसा धन, करोड़ों का कारोबार
विज्ञापन
- सोना, चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने के लिए बाजार में दिखी भीड़, ऑटो बाजार में रही रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। धनतेरस पर बर्तनों व सोने-चांदी की जमकर खरीदारी हुई। इस बार तांबा व पीतल के बर्तनों की खरीदारी में इजाफा हुआ है। शहर के प्रमुख व्यापारियों का कहना है कि इस धनतेरस पर करोड़ों का कारोबार हुआ है।
इसका अंदाजा कर्ण व सराफा बाजार और नेहरू पैलेस के सामने स्थित बर्तन स्टोरों व सराफा बाजार में ज्वैलर्स की दुकानों पर उमड़ी भीड़ से लगाया जा सकता है। सराफा व बर्तन की दुकानों पर देर रात तक रौनक रहीं। दुकानदारों ने बताया कि उन्हें इस बार दुकानों पर बिक्री के लिए अलग से व्यक्ति रखने पड़े, तब जाकर ग्राहकों को उनकी जरूरत अनुसार बर्तन व ज्वेलरी उपलब्ध कराई जा सकी। ऑटो बाजार में भी जबरदस्त रौनक रही। बाइक और स्कूटी की जमकर खरीदारी हुई।
पवन बर्तन स्टोर के संचालक शशि भूषण ने बताया कि पीतल के बर्तनों की खरीदारी भी इस बार खूब हो रही है। महिलाएं अपनी जरूरत के बर्तन खरीदने में ज्यादा रुचि दिखातीं है। जिस सामान की घर में कमी होती है महिलाएं उसी सामान की मांग करती हैं। आरके बर्तन स्टोर के मालिक अंश मदान के बताया कि इस बार तांबे के लोटे, चम्मच, थाली व गिलास की जमकर खरीद हुई है।
विज्ञापन
विभिन्न डिजाइनों के बर्तन खरीदे
नारंग बर्तन स्टोर के मालिक विजय नारंग ने बताया कि इस बार बर्तनों की खरीदारी में 35 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस धनतेरस पर बर्तनों की बिक्री सुबह से शुरू हो गई थी और देर शाम तक भी ग्राहकों का तांता लगा रहा। इस बार स्टील के बर्तनों में आकर्षक किस्म के बर्तन महिलाओं की पसंद रहे। महिलाओं ने अपनी पसंद के हिसाब से सामान खरीदा।
आभूषणों की खरीदारी में आया उछाल
सराफा बाजार के ज्वैलर्स अंशुल बंसल ने बताया कि इस बार धनतेरस पर सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी में काफी उछाल आया है। इस दिन सोने व चांदी के आभूषणों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। चांदी के सिक्के उपहार में भी देने के काम आते हैं तथा दिवाली पर पूजा भी होती है। इस बार शादियों का सीजन भी शुरू होने से शादी के लिए आभूषणों की खरीदारी लोग दिपावली पर ही कर रहे हैं।
बर्तनों के साथ-साथ झाड़ू की भी खरीदारी
हरियाणा बर्तन स्टोर के संचालक अभिषेक ने बताया कि इस बार धनतेरस पर बर्तनों के साथ-साथ झाड़ू की खरीदारी भी जमकर हुई। धनतेरस के पावन अवसर पर जहां बर्तन खरीदने की अपनी महत्ता है, वहीं झाड़ू की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है। हर एक दुकानदार ने अपनी दुकानों के बाहर बांस व फूल झाड़ू का सारा स्टॉक निकालकर रख दिया।
इस दिन का रहता है इंतजार
नेहरू पैलेस के सामने बर्तन स्टोर पर बर्तन खरीदने आई गृहिणी संगीता ने बताया कि वह खरीदारी तो साल भर करती है लेकिन धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी का अलग ही आनंद है। इस दिन का इंतजार महिलाओं को खासतौर पर रहता है क्योंकि धनतेरस के पावन पर्व पर बर्तनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है।
बाजार में रही रौनक
गृहिणी सुनीता ने बताया कि धनतेरस पर बर्तनों व आभूषणों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस बार त्योहारी सीजन पर खरीदारी के लिए गृहणियों के हाथ खुले हैं इसलिए भी बाजार में काफी रौनक देखने को मिल रही है। फिर भी वह अपनी जरूरत के हिसाब से बर्तन व आभूषणों की खरीदारी करने आई हैं।
नरक चतुर्दशी आज
नरक चतुर्दशी की पूजा दीपावली से एक दिन पहले छोटी दीपावली पर की जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर व गणेश जी की पूजा विधि-विधान से की जाती है। इस दिन जो भी व्यक्ति भक्तिभाव से पूजा करता है, उसे नर्क के द्वार के दर्शन नहीं होते। इसे रूप चौदस के रूप में भी मनाया जाता है। दीपावली से एक दिन पहले की गई यह पूजा लक्ष्मी जी के आगमन के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिन यमराज के लिए तर्पण व दीप दान भी किया जाता है। - पंडित सृष्टिबल्लभ