फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lord Shiva's wedding procession will pass through a dug-out path due to the construction of the T-flyover.

Karnal News: टी-फ्लाईओवर निर्माण के कारण खुदे हुए रास्ते से गुजरेगी भगवान शिव की बारात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Lord Shiva's wedding procession will pass through a dug-out path due to the construction of the T-flyover.
रामलीला मैदान के बाहर रेलवे रोड पर सड़क पर बिखरी पड़ी बजरी। 15 फरवरी को इसी रास्ते से नंगे पैर 
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। महाशिवरात्रि पर्व पर कर्णनगरी में साल की सबसे बड़ी शोभायात्रा निकलती है, रामलीला मैदान से शुरू होकर श्री सनातन धर्म शिव मंदिर तक जाने वाली शोभायात्रा एवं शिव बारात पर इस बार अव्यवस्था के बादल छाए हैं। जिस मार्ग से हर वर्ष शोभायात्रा गुजरती है, उसे टी-फ्लाईओवर निर्माण के लिए खोदा जा चुका है। उखड़ी सड़क पर कंकड़ों से श्रद्धालुओं का नंगे पांव जाना मुश्किल भरा होगा।
जिला प्रशासन की ओर से मार्ग को समतल कराने के लिए अभी तक कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। महाशिवरात्रि में महज पांच दिन शेष हैं। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इसमें लगभग 1100 महिलाएं और युवतियां नंगे पैर सिर पर कलश लेकर चलती हैं। हजारों की संख्या में कांवड़िये भी गंगाजल लेकर शिव मंदिर तक शहर की परिक्रमा करते हुए जाते हैं।
विज्ञापन

सभा के पदाधिकारियों के अनुसार शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर रेलवे रोड, रघुनाथ मंदिर, गांधी चौक, सदर बाजार, कर्ण गेट, सराफा बाजार से होते हुए शिव मंदिर में विश्राम लेगी। यह शोभायात्रा श्रद्धा, आस्था और परंपरा का प्रतीक मानी जाती है। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और चारों ओर बजरी बिखरी हुई है, जिससे नंगे पैर चलने वाली महिलाओं और युवतियों के पैरों में गंभीर चोट लगने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वापसी का रास्ता भी खोदा
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भोले बाबा का अभिषेक कर सिटी थाने के आगे से होते हुए बांसों गेट निकलते हैं। यही यात्रा का वापसी का मार्ग है। इस बार पाइपलाइन डालने के लिए थाना शहर के आगे की सड़क को खोद दिया गया है।

प्रशासन से व्यवस्था की मांग
श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान रमेश जिंदल ने प्रशासन से मांग की है कि शोभायात्रा से पहले रेलवे रोड की मरम्मत करवाई जाए, बजरी हटाई जाए और सिटी थाने के सामने खोदी गई सड़क को कुछ दिन के लिए काम बंद कर आने-जाने का रास्ता दिया जाए, ताकि शोभायात्रा बिना किसी बाधा के श्रद्धा और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।



वर्जन

टी-फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अभी जारी है। इसे बीच में नहीं रोका जा सकता लेकिन इस मार्ग पर सामान्य यातायात चल रहा है। सड़क की स्थिति या यात्रा के रूट के बदलाव पर सभा व उच्च अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। - धर्मबीर सिंह, एसई, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed