फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lord Parshuram Jayanti declared public holiday on Akshaya Tritiya in Haryana

हरियाणा: पुरोहित पुजारी कल्याण बोर्ड का गठन कर न्यूनतम आय होगी तय, परशुराम महाकुंभ में CM ने की कई घोषणाएं

Sun, 11 Dec 2022 04:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 04:01 PM IST
सार

आयोजन स्थल पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई। इसकी जिम्मेदारी हरियाणा पुलिस के जवानों के पास रही। समारोह स्थल के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। जिनसे विशेष टीम द्वारा हर वक्त निगरानी की गई।

विज्ञापन
Lord Parshuram Jayanti declared public holiday on Akshaya Tritiya in Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

करनाल में भगवान श्री परशुराम महाकुंभ में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उम्मीदों से आगे बढ़कर महा घोषणाएं की। उन्होंने प्रदेशभर में मंदिरों के पुजारियों, पुरोहितों की न्यूनतम आय को तय करते हुए पुजारी पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन का एलान किया। साथ ही ब्राह्मण समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की घोषणा की।

विज्ञापन


वहीं कई सालों से चल रहे विवाद का पटाक्षेप करते हुए धौलीदारों को करीब 1700 एकड़ जमीन देने का भी एलान कर दिया। बोले- इसके लिए कानून में संशोधन कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने धर्मशाला, मार्ग, विश्वविद्यालय, कालेज और चौक-चौराहे का नाम भी भगवान परशुराम के नाम पर करने का एलान किया। 
विज्ञापन


हरियाणा के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्री परशुराम महाकुंभ में आए ब्राह्मण समाज के लोगों के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी चौबे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ एक साथ पहुंचे। मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मण समाज की विभिन्न संस्थाओं ने फूलमालाओं के साथ फरसा भेंटकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर मुख्यमंत्री ने माइक संभालते ही कहा कि वह करनाल से विधायक हैं, इसलिए वह सप्तऋषियों के वंशजों का करनाल में स्वागत करते हैं। हरियाणा बनने के बाद पहली बार ब्राह्मण समाज का इतना बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने भगवान परशुराम को नमन करते हुए कहा कि सरकारें अपना काम करती हैं, लेकिन समाज को दिशा संत महापुरुष ही दिखाते हैं।



इसलिए सरकार ने संत महापुरुषों के सम्मान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि जो ब्रह्म को जानता है, वह ब्राह्मण होता है। वह भक्ति, ज्ञान और कुशलता सिखाता है। समाज को दिशा देता है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए ब्राह्मण समाज को आगे आना होगा।

इससे पहले केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, सासंद संजय भाटिया, सांसद डॉ अरविंद शर्मा, सांसद रमेश चंद्र कौशिक, राज्यसभा सांसद (जनरल सेवानिवृत) डॉ डीपी वत्स, सांसद कार्तिकेय शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, विधायक मोहन लाल बड़ौली, विधायक हरविंद्र कल्याण, निर्मल चौधरी, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी विचार रखे।



विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- सोशल मीडिया पर सीएम बदलकर सोते हैं
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संबोधन के दौरान जहां विपक्ष पर निशाना साधा, वहीं अपनों की भी चुटकी ली। उन्होंने विपक्षियों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्षियों पर कोई मुद्दा नहीं तो छोटी-छोटी बातों को लेकर आगे आ रहे हैं, कुछ विपक्षी तो सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री बदलकर सोते हैं। वह ये नहीं जानते, जो भी आएगा नीतियों पर ही काम करेगा, भाजपा में व्यक्ति से कुछ नहीं होता। 
इससे पूर्व संबोधन कर चुके सांसद डा. अरविंद शर्मा के मनोहर लाल के बाद ब्राह्मण मुख्यमंत्री की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डा. अरविंद शर्मा ने उन्हें दस साल तक सीएम रहने का आशीर्वाद दिया, इसके लिए धन्यवाद। साथ ही सीएम बनने की इच्छा रखने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, हर विधायक, सांसद को भी सीएम बनने की इच्छा रखनी चाहिए, सभी को आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए।

सीएम ने ये भी की घोषणाएं

  •  पहरावर जमीन का मामले का समाधान करते हुए पहरावर जमीन गौड़ ब्राह्मण कॉलेज को ही देने का एलान
  •  इस कॉलेज के लिए वर्ष 2022 से 2055 तक 33 सालों के लिए नियमानुसार नए सिरे से लीज की जाएगी 
  •  पहले यह लीज वर्ष 2009 से 2042 तक थी, पिछले पैसे को माफ करने की भी घोषणा की
  •  भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा जाएगा।
  •  ईबीपीजी में सरकारी नौकरियों के मामले आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए लागू 10 प्रतिशत आरक्षण को हरियाणा में भी अपना लिया। 
  •  ईडब्ल्यूएस नीति के तहत 500 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाए थे, कोर्ट पैरवी कर रहे हैं, जल्द नियुक्ति पत्र मिल जाए।
  •  प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी अगर संस्थाएं जमीन के प्लॉट के लिए आवेदन करेंगी तो उन्हें नियमानुसार प्लॉट दिया जाएगा।


करनाल के लिए

  •  भगवान परशुराम सेवा सदन के लिए 2000 वर्ग गज प्लॉट देने की घोषणा की। 
  •  करनाल में फव्वारा चौक का नाम भाई मती दास-सती दास छिब्बर के नाम पर रखने की भी घोषणा 
  •  करनाल में पुराने परशुराम चौक का सुंदरीकरण और परशुराम चौक से गांधी चौक तक के मार्ग का नाम भगवान परशुराम मार्ग रखने की घोषणा 
  •  शहर के किसी पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा भी स्थापित किए जाने की घोषणा
  •  करनाल की विभिन्न धर्मशालाओं के लिए कुल 31 लाख रुपये देने की भी घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed