फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Looted two lakh rupees from businessman

Karnal News: व्यापारी से दो लाख रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Looted two lakh rupees from businessman
- सेक्टर छह चौक के पास मारपीट कर की वारदात, कार खरीदने के लिए समालखा गया था पीड़ित
विज्ञापन

- दो बदमाशों ने की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। सेक्टर-6 चौक के पास समालखा से घर लौट रहे व्यापारी से दो बदमाश दो लाख रुपए की नकदी लूटकर अटल पार्क की तरफ फरार हो गए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और सीआईए की टीम पहुंची और मामले की जानकार ली। हालांकि पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
वारदात शनिवार रात करीब 6:30 बजे की है। बताते हैं कि सेक्टर-13 निवासी राकेश नागपाल घर से दो लाख रुपये की नकदी लेकर बस से पानीपत के समालखा में कार लेने के लिए गया था। वहां पर जिस व्यक्ति से उसका कार का सौदा हुआ था वह नहीं मिल सका। इसके बाद उसे बिना कार लिए नगदी लेकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

वह पानीपत के समालखा से बस में बैठा और सेक्टर-6 चौक पर उतरा था। जैसे ही यहां से वह अपने घर की ओर चला कुछ दूरी पर दो बदमाशों ने उसे घेर लिया और रुपये से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीट दिया और दो लाख रुपये की नगदी लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर अटल पार्क की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और सीआईए की टीम ने जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।


बढ़ रही लूट की वारदात
शहर में लूटपाट की वारदात थम नहीं रही है। कुछ दिन पहले कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे व्यापारी को गोली मारकर सवा लाख रुपए की नगदी लूट ली थी। इस मामले में पुलिस व्यापारी के नौकर को ही गिरफ्तार कर पाई है जबकि लूटपाट करने वाले बदमाश नहीं पकड़े गए।

लूटपाट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पार्क में सर्च अभियान चलाकर बदमाशों की तलाश की मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। मामले की जांच की जा रही है।
अनिल, सीआईए-वन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed