फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Looted thousands of rupees at knifepoint

Karnal News: चाकू दिखाकर हजारों रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Looted thousands of rupees at knifepoint
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। टोल टैक्स बचाने के लिए रात में रजवाहे के साथ निकलती सड़क से गुजरना दो वाहन चालकों को महंगा पड़ गया।
झींवरहेड़ी पुल के पास डंडे दिखाकर आठ नकाबपोश बदमाशों ने पहले वाहनों को रुकवाया। इसके बाद चाकू दिखाकर दोनों वाहन चालकों से 18 हजार रुपये लूट लिए।
वारदात के बाद पीड़ितों ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश रजवाहे में कूद गए और भागने में सफल रहे। मधुबन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। गन्नौर निवासी सोनू ने बताया कि वह पानीपत से सब्जी लेकर पधाना गांव जा रहे थे। गाड़ी मेरठ निवासी कपिल चला रहा था। चालक बसताड़ा टोल प्लाजा से टोल टैक्स बचाने के लिए रजवाहे के साथ लगती सड़क पर गाड़ी ले गया। झींवरहेड़ी पुल से पहले पटरी पर करीब आठ युवक डंडे और चाकू लिए खड़े थे।
आरोपियों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया और चालक की गर्दन पर चाकू रखते हुए कहा कि जेब में जितनी राशि है, उसे बाहर निकालो।
इस दौरान एक लड़के ने उनकी जेब से 10 हजार रुपये निकाले। इसके बाद उनके पीछे आ रहे एक अन्य कैंटर के चालक शंभू वासी सैदपुरा से भी इसी तरह आठ हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

भांजी के घर शादी समारोह में जा रहे थे पीड़ित
सोनू ने बताया कि उनकी भांजी मोनू गांव पधाना में रहती है। उनके घर पर शादी समारोह था। इसके लिए वे पानीपत सब्जी मंडी से सब्जी लेकर जा रहे थे।
पानीपत से उनके साथ उनकी पत्नी हेमलता और सात वर्षीय बेटा हन्नी भी टाटा ऐश गाड़ी में सवार था। उन्होंने कहा कि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस मामले की जांचकर रही है। श
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed