फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Loan taken from four banks by preparing fake documents, settled brother abroad

Karnal News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर चार बैंकों से लिया लोन, भाई को विदेश में बसाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Loan taken from four banks by preparing fake documents, settled brother abroad
- आरोपी गिरफ्तार, 80 कनाल जमीन पर अलग-अलग बैंकों से लिया था 50 लाख का ऋण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। फर्जी कागजात तैयार कर चार बैंकों से लोन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने इन्हीं रुपयों से अपने भाई को विदेश में सेटल करा दिया। उसने अपने भाई के साथ अपनी एक ही जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर बैंकों से अलग-अलग समय पर 50 लाख रुपये का लोन ले लिया। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। विदेश में बैठे भाई को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस ने गांव बुढ़नपुर वीरान निवासी हरमीत को सेक्टर-12 करनाल से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी के पास 80 कनाल जमीन है। उसका भाई गुरकीरत विदेश जाने का इच्छुक था। जिसके लिए आरोपियों ने अपनी जमीन के फर्जी कागजात तैयार करवाकर विभिन्न बैंकों से बार-बार लोन लिया। जिसके बाद इन रुपयों से गुरकीरत को वर्ष 2019 में कनाडा भेज दिया, जहां वह सेटल हो गया।
विज्ञापन

आरोपियों का पिता भी कर चुका फर्जीवाड़ा, जेल में काट रहा सजा
पुलिस के मुताबिक आरोपियों का पिता भी इसी तरह से फर्जी कागजात पर बैंकों से लोन लेकर धोखाधड़ी कर चुका है। वह इस वक्त जेल में सजा काट रहा है। एसबीआई, ओल्ड ग्रेन मार्केट करनाल, एसबीआई पटियाला, एनडीआरआई शाखा करनाल, इंडियन बैंक काछवा, एसबीआई पटियाला मॉडल टाउन करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
एसबीआई ओल्ड ग्रेन मार्केट करनाल के मैनेजर जगनजोत कौर ने दिसंबर 2021 में आरोपी हरमीत सिंह व गुरकीरत सिंह निवासी बुढ़नपुर वीरान के खिलाफ शिकायत देकर बताया था कि आरोपियों ने 2015 में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला एनडीआरआई शाखा से अपनी करीब 80 कनाल खेती की जमीन पर बीस लाख रुपये का लोन लिया था। फिर इस लोन को छिपाकर फर्जी कागजात तैयार करवा 2016 में इंडियन बैंक काछवा से 10 लाख और 2016 में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला मॉडल टाउन से 20 लाख रुपये का लोन लिया था। इस प्रकार आरोपियों ने दो वर्ष के दौरान कुल 50 लाख रुपये का लोन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed