फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Listening to Bhagwat Katha will bring salvation to the soul.

Karnal News: भागवत कथा श्रवण से होगा जीव का उद्धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Listening to Bhagwat Katha will bring salvation to the soul.
- श्रीमदभागवत कथा से पहले गाजेबाजे के साथ निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यू एजेंसी
करनाल। श्री खाटू श्याम मंदिर पुरानी अनाजमंडी में रविवार से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शहर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं शामिल हुईं। गाजेबाजे के साथ निकली कलश यात्रा का शहर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य लालमणि महाराज चित्रकूट वाले ने कहा कि भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है। वहीं इसे करवाने वाले भी पुण्य के भागी होते हैं। श्रीमद्भागवत कथा सुनने का लाभ भी कई जन्मों के पुण्य से प्राप्त होता है। कथा मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है। सत्संग का मनुष्य के जीवन में बड़ा महत्व है।
विज्ञापन

भगवान हमेशा अपने भक्तों का ध्यान रखते हैं। जब-जब धरती पर पाप अनाचार बढ़ता है। तब-तब भगवान श्रीहरि धरा पर किसी न किसी रूप में जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि जिस मनुष्य पर भगवान की कृपा होगी उसी को आनंद की अनुभूति होगी। व्यक्ति का जन्म जन्म का पुण्य जब जमा हो जाता है तब वह भागवत सुनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर के प्रधान देसराज गुप्ता व सचिव अनिल गर्ग ने बताया कि 24 सितंबर तक कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2.30 से शाम 6.30 बजे तक किया जाएगा। 24 सितंबर को सुबह हवन यज्ञ किया जाएगा। दोपहर को भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर रामकर्ण गोयल, मोहिंद्र गुप्ता, आकाश गुप्ता, पंकज सिंगला, दीपक मित्तल, विकास गर्ग, प्रवीण गोयल, विवेक गुप्ता, पवन गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, यश गर्ग, यश गोयल, नरेश, विशाल गुप्ता, गौरव, बलबीर, सतीश व प्रवीण अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed