फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   lighting on farm house

आसमानी बिजली ने फार्म हाउस पर बरपाया कहर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
lighting on farm house
करनाल। नगला रोड़ान गांव स्थित लाठर फार्म हाउस पर शुक्रवार की शाम आसमानी बिजली गिरने से क्षेत्र में दहशत पसर गई। फार्म हाउस की दीवार फट गई और टुकड़े 20 फुट दूर खेत तक पहुंचे। कोठी के अंदर टीवी, फ्रीज, पंखे, लाइटें, वातानुकूलित यंत्र सहित तमाम बिजली उपकरण जल गए। अंदर बैठे परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। शोर सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुशलक्षेम पूछी। दहशत की वजह से परिवार के सदस्य रात भर सो भी नहीं सके। प्रकृति इस बार कहर बरपा रही है। शुक्रवार को किसान अपने खेतों में गेहूं कटाई के काम में व्यस्त थे। शाम को अनाज को संभालने में जुटे हुए थे। नगला रोड़ान निवासी महेंद्र सिंह लाठर का परिवार फार्म हाउस में रहता है। शाम के समय जब बरसात चल रही थी तो परिवार के सदस्य कोठी में थे। उसी दौरान आसमानी बिजली की तेज गर्जना हुई। कोठी की दीवार जिस पर लेंटर रखा होता है, उस पर बिजली गिरने से दीवार के एक हिस्से के टुकड़े होकर दूर तक बिखर गए। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बिजली के तमाम उपकरण सड़ गए हैं। किसान परिवार को भारी नुकसान हुआ है। बिजली उपकरणों का हाल यह हुआ कि पंखों के भी टुकड़े हो गए। रात को फार्म हाउस पर अंधेरा छाया रहा। परिवार के सदस्यों ने जाग कर रात काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed