फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lieutenant Vinay's mother and sister bowed their heads in the temple

Karnal News: लेफ्टिनेंट विनय की मां और बहन ने मंदिर में टेका माथा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant Vinay's mother and sister bowed their heads in the temple
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को मंगलवार की रात पता नहीं था कि भारतीय सेना रात में एयर स्ट्राइक जैसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे देगी। गत 15 दिनों से रोज की तरह लोग उन्हें ढांढस बंधाने पहुंच रहे थे। लेकिन बुधवार को एयरस्ट्राइक के बाद लोग परिवार से मिलकर उनका हाल जानने पहुंचे। सुबह लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा और बहन सृष्टि ने मंदिर में माथा टेका। उन्होंने ईश्वर से देश की समृद्धि और सेना को शक्ति देने की प्रार्थना की। विनय की बुआ माया देवी ने बताया कि विनय के घर में अभी एयरस्ट्राइक से संबंधित कोई बात नहीं हुई। क्योंकि परिवार इकलौते बेटे को खोने के गम से बाहर नहीं निकला है। मां आशा भारतीय सेना की कार्रवाई से उत्साहित दिखीं। उन्होंने सेना के जवानों को आशीर्वाद दिया।


बुआ बोलीं- सरकार आदेश दे, महिलाएं पाकिस्तान की ईंट बजा देंगी
बुआ माया देवी ने कहा कि भारतीय सेना का पराक्रम ऊंचा है। हमारी सेना कमजोर नहीं है। यदि सरकार महिलाओं को इजाजत दे तो वह भी पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजा देंगी। उन्होंने कहा कि मैं सैन्य परिवार से हूं, इसलिए हमारे खून और जहन में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का जुनून है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed