फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lieutenant Vinay's father said, Indian Army's action will resonate in the minds of terrorists

Karnal News: लेफ्टिनेंट विनय के पिता बोले, आतंकियों के जहन में गूंजेगी भारतीय सेना की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant Vinay's father said, Indian Army's action will resonate in the minds of terrorists
- एयर स्ट्राइक पर मां आशा ने कहा, मैं जवाबी कार्रवाई से खुश, बुआ बोली, अब मिली दिल को तसल्ली
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को भारतीय सेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद संतुष्टि मिली है। परिवार का कहना है कि उनका खोया लाल तो वापस नहीं आ सकता पर आतंकियों को जवाब जरूर मिला है।

करनाल के सेक्टर-7 निवासी लेफ्टिनेंट के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि भारतीय सेना की ओर से हुई जवाबी कार्रवाई आतंकियों के जहन में गूंजेगी। वहीं मां आशा का कहना है कि आतंकियों पर हुई कार्रवाई से वे खुश हैं, पीड़ित परिवारों को सेना ने सांत्वना दी है। इधर, विनय की बुआ माया का कहना है कि आज हमारे देश की सेना और प्रधानमंत्री ने बहुत अच्छा काम किया है कि अब कुछ दिल को तसल्ली मिल रही है।
विज्ञापन


पिता राजेश नरवाल ने कहा कि जब ये हादसा हुआ, तब भी मैंने कहा था कि मुझे भारत सरकार पर पूरा भरोसा है और सरकार अपना काम कर रही है। आज सरकार ने काम करके दिखाया है। हां, जिन घरों से जिनके लाल चले गए, उनका जीवन वापस नहीं आ सकता। भारत सरकार ने जो कदम उठाया है, वो सही किया है। आतंकियों के नौ ठिकानों पर कड़ा प्रहार किया है, ये कार्रवाई उनके जहन में गूंजती रहेगी। अब भविष्य में ऐसी हरकत करने से पहले वे जरूर सोचेंगे। क्योंकि उनको संदेश भारत सरकार की तरफ से मिल चुका है कि यदि देश की तरफ अंगुली भी उठाई तो उसका अंजाम कैसा होगा। इससे पहले दिवंगत विनय की मां आशा और बहन सृष्टि ने मंदिर में पूजा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो--
मैं, जनता और मेरा परिवार सेना के साथ : मां आशा

भावुक होते हुए लेफ्टिनेंट की मां आशा नरवाल ने कहा कि ये बहुत ही अच्छी कार्रवाई करके प्रधानमंत्री मोदी जी ने बदला लिया है। मैं, जनता और हमारा पूरा परिवार उनके साथ है। सेना के जवानों को कहना चाहती हूं आगे बढ़कर ऐसे ही बदला लो कि दोबारा ऐसी घटना न हो। आतंकियों को उनकी हरकत पर मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए। हमारे मन में जो आक्रोश था, वो पूरा हुआ। जिनकी जान आतंकी हमले में गई थी, उन सभी को मेरी श्रद्धांजलि है। ऑपरेशन सिंदूर से सभी को न्याय मिला है।


मेरे सैनिक भाइयों.. पूरा एक्शन लो, देश आपके साथ : बुआ माया

लेफ्टिनेंट की बुआ माया ने कहा कि हम सभी सैन्य परिवारों से जुड़े हुए हैं। हमें पता था यह काम योजनाबद्ध तरीके से ही होगा। पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की कार्रवाई से संतुष्टि मिली है। सेना के जवानों को मैं कहना चाहती हूं कि मेरे भाइयों, मेरे वीरो, मेरे पूतो.. पूरा एक्शन लो, देश आपके साथ है। मेरे पति वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं। मोदी जी को दिल से धन्यवाद है कि सख्त एक्शन लिया। पाकिस्तान मुर्दाबाद.. दोबारा हरकत करेगा तो और सख्त कार्रवाई होगी। हम महिलाएं भी वहां जाकर लड़ने के लिए तैयार हैं। सीमा पर भेजे सरकार तो हम तैयार हैं। जितने भी बेकसूर मारे गए थे, उन सभी को श्रद्धांजलि है। ऑपरेशन सिंदूर नाम देने पर भी सलाम है। हमारी सेना बहादुर है, वो कमजोर नहीं हैं।



हमारे घर हो गए सूने, प्रार्थना से मिलेगी आत्मा को शांति : पिता राजेश

विनय के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सही नाम रखा गया है। क्योंकि हमारी बेटियों और बहनों के सामने उनके पतियों की निर्मम और कायरतापूर्ण हत्या की गई। उनसे धर्म पूछकर कलमा पढ़ाकर मारा गया है। इस टाइटल से ही दिवंगत आत्माओं और मेरी बहनों और मेरे जैसे परिवारों को सांत्वना मिलेगी। सब चीजों से ऊपर उठकर हमें सेना को सम्मान देना चाहिए। इससे सैनिकों को मनोबल बढ़ेगा। परिवारों को न्याय मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे जैसे 26 घर सूने हो गए हैं। इस तरह से किसी का बेटा चला जाता है तो उसकी कमी पूरी नहीं होती। उन परिवारों को दु:ख के साथ ही जीना पड़ता है। आत्मा की शांति के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई आत्मा को ऐसे शांति नहीं मिलती। देश के जितने भी लाल शहीद हुए हैं, उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए तभी उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed