फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Letter to HSVP Civil, Electrical and Horticulture Wing for Solution of Problems in Sector

Karnal News: सेक्टर में समस्या के समाधान के लिए एचएसवीपी सिविल, इलेक्ट्रिकल और बागवानी विंग को लिखा पत्र

Sun, 07 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 07 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Letter to HSVP Civil, Electrical and Horticulture Wing for Solution of Problems in Sector
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ ने सेक्टर में समस्या के समाधान के लिए एचएसवीपी के सिविल, इलेक्ट्रिकल और बागवानी विंग को पत्र लिखा है। उन्होंने सेक्टरों में व्याप्त समस्याओं का समाधान करने के साथ आरडब्ल्यूए के विषयों को भी रखा है। जिसमें सेक्टर 6, 7, 8, 18, 24 और 40 के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की शिकायतों के समाधान की बात कही है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और एचएसवीपी के अधिकारियों की 28 नवंबर को बैठक की थी। जिसमें आरडब्ल्यूए ने सेक्टर 6, 7, 8, 18, 24 और 40 में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग की थी। एचएसवीपी के ईओ ने अब इसमें विस्तार से चर्चा के बाद संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए ने निविदा व कार्य निष्पादन में देरी की बात उठाई थी। ईओ ने सिविल शाखा को लिखा है कि निविदा जारी होने के बावजूद सड़क, सीवरेज और सिविल कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। सफाई और सीवरेज संबंधी मुद्दों में खाली प्लॉटों में कूड़ा डाला जा रहा है। साथ ही सेक्टर-7, 24, 40 में घास काटने और सफाई की आवश्यकता है। सेक्टर-7 और 40 में सीवरेज चोकेज, जलभराव और मैनहोल की मरम्मत लंबित है। खाली प्लॉटों की सफाई के लिए जेसीबी की आवश्यकता है।
विज्ञापन

विद्युत संबंधी समस्याएं सेक्टर-24 और 40 में हैं। स्ट्रीट लाइटें काम नहीं कर रही हैं। सेक्टर 11 में लगभग 50 प्रतिशत बंद हैं। स्थानीय लोग बिजली कटौती की शिकायत कर रहे हैं। ऐसा नही होना चाहिए। आंतरिक सड़कों पर नए स्ट्रीट लाइट पोल की आवश्यकता है। बागवानी और पार्क विकास के मुद्दे भी उठाए हैं। सेक्टर-6 और 7 बागवानी का टेंडर तो मिला लेकिन काम धीमा है। सेक्टर-40 में बाड़, वृक्ष रक्षक और पौधे की आवश्यकता है। देवी लाल पार्क सेक्टर-7-पूर्ण रखरखाव लंबित ग्रीन बेल्ट दीवार का निर्माण पूरा करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed