फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   less money gave to Benifecries

घोषणा थी पच्चीस हजार रुपये की, दिए पंद्रह हजार

Sat, 07 Dec 2013 04:24 PM IST
Updated Sat, 07 Dec 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
less money gave to Benifecries
सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए योजनाएं तो लागू कर दी जाती हैं, लेकिन उन्हें क्रियान्वित करने में बरती गई लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही हुआ है इंदिरा विकास पत्र योजना में। दरअसल, इस योजना के तहत जिले में अठारह साल पूरा करने वाली लड़कियों को 25 हजार रुपये की राशि मिलनी थी, लेकिन पात्र परिवारों को तय राशि के बजाय 15 से 16 हजार रुपये ही मिल रहे हैं। घोषणा से कम राशि मिलने से लोगों में रोष है। गौरतलब है कि जिले में करीब दस हजार परिवारों को यह राशि दी जानी थी।
विज्ञापन


यह थी योजना

वर्ष 1994 में लागू की गई इस योजना को महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा एडीसी कार्यालय के सहयोेग से क्रियान्वित कर रहा है।

जिसके तहत उस समय बेटी के पैदा होने पर सरकार द्वारा 2500 रुपये का इंदिरा विकास पत्र दिया गया था और बेटियों के 18 साल के होने पर 25 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषित राशि से कम पैसे मिले
योजना का लाभ लेने के लिए आए गांव तारांवाली से बलबीर सिंह ने बताया कि उसे उसकी बेटी सरबो देवी के पैदा होने पर इंदिरा विकास पत्र मिला था।

 जिसमें कहा गया था कि बेटी के 18 साल की होने पर 25 हजार रुपये मिलेंगे। लेकिन अब उन्हें 15 हजार 471 रुपये का चेक दिया जा रहा है। इसी प्रकार से टीक निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें पिंकी के पैदा होने पर इंदिरा विकास पत्र मिला था।

 जिसमें कहा गया था कि लड़की के 18 साल के होने पर उन्हें 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। लेकिन अब 15 हजार 471 रुपये का चेक मिल रहा है। पूछने पर उन्हें कहा गया कि बैंक का ब्याज कम होने के कारण यह राशि कम हुई है।

कैथल में लगभग 10 हजार लाभार्थी
चेक बांट रहे कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर अनिल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2001 में लगभग 10 हजार रुपये के फिक्स डिपोजिट करवाए गए थे। जिस पर बैंक के नियमानुसार लगाए गए ब्याज के तहत जितनी राशि बनी है, उतनी ही लाभार्थियों को दी जा रही है। यह कम है या ज्यादा, यह तो विभाग ही बता सकता है।

घोषणा कितने की हुई पता नहीं
कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विभाग के अधिकारियों के निर्देशों पर वर्ष 2001 में इंदिरा विकास पत्र के तहत राशि की एफडी करवाई थी।


जो अब 18 साल पूरा होने पर लोगों को लाभ दिया जा रहा है। घोषणा 25 हजार रुपये की थी या नहीं, यह उन्हें नहीं पता। अलबत्ता ब्याज के अनुसार राशि उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed