फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Legislators pulled together March Fury

विधायक के साथ मिलकर निकाला रोष मार्च

Sat, 27 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 27 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई आगजनी और लूटपाट के  खिलाफ और पीड़ितों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए शुक्रवार को मार्केट एसोसिएशन क्लब, पंजाबी मार्केट एवं युवा बोलेगा मंच की तरफ से रोष मार्च निकाला गया। इसमें करनाली गेट, पंजाबी मार्केट, गोल मार्केट समेत पूरे बाजार में दो घंटे तक दुकानें बंद कर दी गई। दुकान बंद न करने को लेकर कुछ दुकानदारों से झगड़ा भी हुआ। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने भी मेन बाजार में पैदल मार्च किया।

विज्ञापन


विरोध जता रहे प्रेम शर्मा, डॉ. दीप, तरावड़ी अध्यक्ष हरीश मदान, सन्नी सचदेवा, साहिल गिरधर, ऋषभ सचदेवा, प्रदीप भटनागर, अजय राणा, नीतिन सचदेवा, लक्की आनंद, भारत शर्मा, अमन पोपली, शाम औंकार ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के तहत हुए नुकसान की भरपाई जल्द की जाए।
विज्ञापन


आरक्षण आंदोलन के नाम पर व्यापार को मिटाना, निर्दोषों पर अत्याचार व खौफ पैदा करना यह मंजूर नहीं होगा। लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आरक्षण आंदोलन के कारण प्रदेश 20 वर्ष विकास के क्षेत्र में पिछड़कर पीछे चला गया है। इसके लिए जो नेता, अधिकारी व कर्मचारी दोषी हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed