{"_id":"691251399cb43e81a2040f79","slug":"led-displays-do-not-provide-information-about-delayed-trains-karnal-news-c-18-knl1008-777589-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एलईडी डिस्प्ले से नहीं मिलती ट्रेनों के देरी से आने की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एलईडी डिस्प्ले से नहीं मिलती ट्रेनों के देरी से आने की सूचना
Tue, 11 Nov 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का समय दर्शाने के लिए लगी एलईडी स्क्रीन पर ट्रेनों का समय अपडेट नहीं रहता। स्क्रीन पर ट्रेनों का आने का निर्धारित समय ही दिखाई देता है। ट्रेन के देरी से आने पर संशोधित समय नहीं दिखाया जाता।
रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र से भी लोगों को देरी से आने वाली ट्रेनों के संशोधित समय की जानकारी नहीं मिल पा रही है। कई बार ट्रेनों का रूट बदल दिया जाता है। ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जाता है। इसकी भी जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पाती। यात्री स्टेशन पर अपनी ट्रेनों का इंतजार करते रहते हैं। स्टेशन अधीक्षक संजय सक्सेना ने बताया कि स्क्रीन में ट्रेनों का क्रिस से अपडेट होता है। ये समय वहां से ही सेट किया जाता है जहां से ट्रेन बनकर चलती है। इसमें स्टेशन से कोई अपडेट नहीं होता।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा अगर कोई अन्य गड़बड़ी होती है तो वे इसकी सूचना उत्तर रेल मंडल को देकर इसे ठीक करवा लेते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों को अपनी ट्रेनों के समय और परिचालन की सटीक जानकारी एनईटीएस मोबाइल एप्लीकेशन से मिल सकती है। पूछताछ केंद्र से भी ट्रेनों के बारे में संशोधित जानकारी ले सकते हैं। रेलवे के आधिकारिक नंबर 139 पर भी फोन कर जानकारी ली जा सकती है। इस नंबर को रेल मदद के नाम से भी जाना जाता है।