{"_id":"68474c14ee333f5abd05a33e","slug":"leave-the-house-in-the-afternoon-only-if-it-is-very-necessary-karnal-news-c-18-1-knl1006-666694-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दोपहर में बहुत जरूरी होने पर ही निकलें घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दोपहर में बहुत जरूरी होने पर ही निकलें घर से
विज्ञापन
येलो अलर्ट।। इस सप्ताह प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं, लू से बचाव के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
43.5
डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है पारा
44.0
डिग्री सेल्सियस के जा सकता है पार।
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल।
अगर बहुत जरूरी काम न हो तो दोपहर के समय में घर में ही रहें। गर्मी का प्रचंड रूप देख प्रशासन की ओर से सोमवार को यह सलाह दी गई। लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि इस सप्ताह गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। नौतपा में एक दिन भी पारा 42 तक नहीं पहुंचा था, लेकिन नौ दिन आराम से गुजर जाने के बाद तपिश बढ़ती जा रही है। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। दिन निकलते ही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दोपहर में झुलसाने वाली लू चली। बाजारों सन्नाटा रहा। कारोबार पर गर्मी का असर पड़ रहा है।
सुबह 11 बजे से सड़कें रही सुनसान
गर्मी के साथ ही लू ने लोगों को परेशान कर दिया है। सुबह 11 बजे से ही गर्म हवाएं झुलसा रही हैं। शाम छह बजे के बाद भी हवा गर्म चल रही है। लू से बचने के लिए लोग अपने चेहरों को ढक कर चलते नजर आए।
विज्ञापन
लू से बचाव के उपाय
डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में गर्म हवा और बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। इसलिए गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर ढक कर रखें, कपड़े, टोरी अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
आगामी छह दिन का संभावित तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
10 जून 28.0 43.0
11 जून 28.0 44.0
12 जून 29.0 44.0
13 जून 30.0 43.0
14 जून 30.0 42.0
15 जून 30.0 42.0
( ऐसे चढ़ेगा पारा )